फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Etah's scoundrels were involved in pickpocketing in the city, arrested while planning robbery

Budaun News: एटा के शातिर शहर में कर रहे थे टप्पेबाजी, लूट की योजना बनाते गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Etah's scoundrels were involved in pickpocketing in the city, arrested while planning robbery
सदर कोतवाली में खड़े टप्पेबाजी के आरोपी।स्रोत:पुलिस - फोटो : फाइल
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात कादिर गेट पर लूट की योजना बनाते एटा के दो शातिरों को पकड़ा है। पुलिस की जांच वह दोनों टप्पेबाज निकले। इन दोनों ने जिले की दो महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि शहर में पिछले 10 दिनों से टप्पेबाजी की कई घटनाएं हुईं। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने शहर के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। उसमें पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस को कादिर गेट के सामने दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए। उनसे पूछताछ की और हुलिया की जांच की गई। इससे स्पष्ट हुआ वह दोनों टप्पेबाज हैं। पुलिस ने बताया कि यह दोनों लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी सनी पुत्र किशनलाल और संजय उर्फ अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह हैं। उनके पास दो तमंचा व कारतूस के अलावा महिलाओं के उतारे गए जेवर व 7700 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed