{"_id":"68ed5fe2dca9748b76062571","slug":"episodes-from-ramayana-were-narrated-along-with-a-discussion-about-krauncha-badaun-news-c-123-1-bdn1010-148926-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: क्रौंच की चर्चा के साथ रामायण के प्रसंग सुनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: क्रौंच की चर्चा के साथ रामायण के प्रसंग सुनाए
विज्ञापन
सोई आश्रम में कथा व्यास पं. राधेश्याम महाराज और आश्रम के साधु। संवाद
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के विदेहनंदिनी शरण सोई आश्रम में सात दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। सतना से आए कथा व्यास पं. राधेश्याम महाराज ने वाल्मीकि रामायण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
उन्होंने व्यथित क्रौंच पक्षी प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि यही प्रसंग रामायण की रचना का आधार बना। तत्पश्चात पूज्य महाराज ने सती चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।
कहा कि भगवान शिव, माता पार्वती को कथा सुनाने के लिए कैलाश पर्वत से तीर्थराज प्रयाग स्थित ऋषि भारद्वाज आश्रम पहुंचे। जहां भगवान शिव ने स्वयं श्रीराम कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
कथा का आयोजन महंत फूलबाबा के निर्देशन में आयोजन मंडल द्वारा कराया जा रहा है। कथा स्थल पर सायंकालीन मंगला आरती के पश्चात रामकथा का शुभारंभ हुआ। यजमानों के रूप में भगवान सिंह चौहान, पूनम कुमारी चौहान, मनोज कुमार शर्मा, सुनीता देवी, अशोक कुमार सिंह, ममता चौधरी, विनय कुमार मिश्रा, लक्ष्मी देवी, पप्पू शर्मा, रीमा शर्मा, पुष्कर सिंह, इंदु सिंह तथा भोलानाथ पथिक विनोद व सीता पांडेय रहे। विभिन्न व्यवस्थाओं में विनोद पचौरी, जेई मनोज यादव, एडवोकेट मनोज शंखधार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगणों सहयोग किया।