{"_id":"66b3cd3d70ee21067e0d8714","slug":"entered-the-house-due-to-enmity-and-beat-up-mother-son-and-sister-badaun-news-c-123-1-sbly1035-123735-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रंजिशन घर में घुसकर मां-बेटा समेत बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रंजिशन घर में घुसकर मां-बेटा समेत बहन को पीटा
विज्ञापन
हमले में घायल महेंद्र और उनके परिजन। संवाद
उझानी। अल्लीपुर मढइयां गांव में जमीन संबंधी विवाद में एक पक्ष के हमलावरों ने पड़ोसी के घर में घुसकर गृहस्वामी, उनकी मां और बहन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया है।
घटना बुधवार तड़के करीब चार बजे की है। गांव के महेंद्र पाल (50) की पड़ोस के ही राजेश से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि महेंद्र समेत उनके परिजन जब घर में सो रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने महेंद्र का सिर फोड़ दिया। उन्हें बचाने के लिए बुजुर्ग मां चंद्रवती और बहन शकुंतला आगे बढ़ीं तो हमलावरों में से एक ने दोनों पर चाकू से प्रहार कर दिया।
चाकू लगने से चंद्रवती और शकुंतला भी लहूलुहान हो गईं। शोरगुल पर जागे परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की तो वह दरवाजे के रास्ते भाग गए। सूचना पर कछला चौकी से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां तीनों का प्राथमिक उपचार भी किया गया। घायल महेंद्र के छोटे भाई नेम सिंह ने बताया कि आरोपियों की संख्या चार थी। आरोपी इससे पहले भी उनके परिजनों को घेरने की कोशिश कर चुके हैं। उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई है।