फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Engine failure of Kasganj-Tanakpur fair special in Kachla, train one hour late

Budaun News: कछला में कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल का इंजन फेल, ट्रेन एक घंटा लेट

Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Engine failure of Kasganj-Tanakpur fair special in Kachla, train one hour late
उझानी स्टेशन से कछला को रवाना होता मालगाड़ी का इंजन। संवाद
उझानी (बदायूं)। कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल का मंगलवार सुबह कछला हॉल्ट स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने मशक्कत भी की लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। फिर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद मालगाड़ी का इंजन मौके पर भेजा गया, जो कछला हॉल्ट तक पहुंचता, इससे पहले ही मेला स्पेशल का इंजन ठीक हो गया। मेला स्पेशल करीब एक घंटे तक हॉल्ट भी खड़ी रही।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेला स्पेशल कासगंज-टनकपुर ट्रेन संख्या-05451 मंगलवार सुबह कासगंज से चलकर सुबह 6:12 बजे उझानी स्टेशन पहुंचनी थी। इससे पहले ही कछला हॉल्ट स्टेशन पर मेला स्पेशल का इलेक्ट्रिक इंजन बंद हो गया। लोको पायलट ने वितरोई और उझानी स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद इज्जतनगर कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी गई। उझानी स्टेशन मास्टर अजमत नूर सिद्दीकी ने बताया कि कंट्रोल रूम के निर्देश पर मालगाड़ी का इंजन कछला हॉल्ट के लिए भेजा गया। मालगाड़ी का इंजन वितरोई स्टेशन तक पहुंच पाता, इससे पहले ही मेला स्पेशल का इलेक्ट्रिक इंजन लोको पायलट के जरिये ही ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक ट्रेन हॉल्ट पर ही रुकी रही। इसके 20 मिनट बाद ही कासगंज-रामनगर पैसेंजर कछला हॉल्ट के रास्ते यहां आई। मेला स्पेशल का इंजन फेल होने से अन्य किसी ट्रेन पर प्रभाव नहीं पड़ा। मालगाड़ी जरूर करीब डेढ़ घंटे बाद यहां से मथुरा रवाना हुई।


इंजन फेल होने से यात्री हुए परेशान
- मेला स्पेशल से मां पूर्णागिरि मेले जा रहीं सोरों की प्रीती शर्मा ने बताया कि ट्रेन करीब एक घंटे तक कछला हॉल्ट पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके विपरीत उझानी स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र और विपिन ने बताया कि ट्रेन लेट हो जाने से उन्हें स्टेशन पर घंटे भर से अधिक का समय गुजारना पड़ा। अच्छी बात यह रही कि जो लोग कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन से सफर शुरू करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे, उन्होंने मेला स्पेशल से बरेली तक यात्री की।

उझानी स्टेशन से कछला को रवाना होता मालगाड़ी का इंजन। संवाद

उझानी स्टेशन से कछला को रवाना होता मालगाड़ी का इंजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed