फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   encrochment in city

दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 25 Feb 2015 08:24 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 25 Feb 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य बाजार में दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुधवार को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेला-खोमचा वालों को अभियान चलाकर सड़क किनारे से खदेड़ दिया गया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कई दुकानदारों को सामान समेट लेने को भी मजबूर किया। इसे लेकर पुलिस और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पूर्वाह्न में कछला रोड बाजार में पहुंची। दरोगा अशोक यादव की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने उन दुकानदारों को आड़े हाथ ले लिया जो सामान दुकानों के बाहर लगाकर बिक्री करने में मशगूल थे। ज्यादातर दुकानदारों ने पुलिस को देखते ही सामान समेट लिया, लेकिन कुछेक ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसे लेकर पुलिस कर्मियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों के नाम भी चिह्नित कर लिए हैं। उन्हें भी दुकानों के सामने से तख्त हटा लेने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सड़क किनारे जहां भी खोमचा मिला, पुलिस उसके स्वामी को खदेड़ती नजर आई। इधर, पुलिस ने फड़ पर कारोबार करने वाले तीन दुकानदारों के चालान भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed