फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encroachment free land

प्रशासन की टीम ने उझानी में क्रय-विक्रय समिति के गोदामों से कब्जा हटवाया

Thu, 19 Mar 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Encroachment free land
उझानी (बदायूं)। एसडीएम सदर और सहायक निबंधक सहकारिता ने बुधवार को सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड के गोदामों और परिसर से अवैध कब्जा हटवा दिया। समिति के गोदामों में सरस्वती ज्ञान मंदिर (स्कूल) के संचालक का कब्जा था। गोदाम खाली करने के लिए पहले नोटिस भी दिया गया था।
विज्ञापन

पंखा रोड स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के दो गोदाम हैं। गंज शहीदा मोहल्ले वाले परिसर मेें तीन गोदाम हैं। इन पर पिछले करीब डेढ़ दशक से एक स्कूल संचालक ने अवैध कब्जा कर रखा थी करीब तीन महीने पहले सभापति किशनचंद्र शर्मा और सचिव रावेंद्र शर्मा ने समिति गोदामों और परिसर कब्जा मुक्त करने के लिए समिति स्कूल संचालक राजेंद्र सिंह को नोटिस दिया था। आरोप है कि नोटिस देने के बावजूद स्कूल संचालक ने गोदाम और परिसर खाली नहीं किए। इसके बाद समिति अफसरों ने डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम के आदेश पर बुधवार दोपहर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सहायक निबंधक राघवेंद्र सिंह, उझानी नगर पालिका ईओ डॉ. डीके राय पुलिस बल के साथ मौके पर गए तो स्कूल संचालक नहीं मिले। अफसरों ने मेनगेट और तीनों गोदामों के ताले तुड़वाने के बाद सामान जब्त कर लिया। गोदामों में रखीं कुर्सियों, बेंच, चारपाई और अनाज रखने की कुठिया कोतवाली में रख दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि सभी सामान समिति के सचिव रावेंद्र शर्मा के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, स्कूल संचालक राजेंद्र सिंह पक्ष के लोगों ने बताया कि मामला कोर्ट में है। राजेंद्र ने पिछले दिनों अफसरों के सामने अपना पक्ष रखा था। इधर, कार्रवाई के दौरान मौके पर भाजपा नेताओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी क्रय-विक्रय समिति के गोदाम और परिसर को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। कार्रवाई नियमानुसार की गई है। आरोपी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचे तो उनके सामान सचिव के हवाले कर दिया गया है। स्कूल काफी समय से बंद था।
- पारसनाथ मौर्य, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed