{"_id":"5e712ba58ebc3ea4e62ce9bb","slug":"encroachment-free-land-badaun-news-bly3999082200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग ने ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराई 100 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग ने ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराई 100 बीघा जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने करेला गांव पहुंचकर करीब 100 बीघा जमीन कब्जा मुक्त करा दी। गांव के लोगों ने अवैध कब्जा करके उस पर गेहूं बो दिए थे। राजस्व विभाग की टीम ने पूरी जमीन पर ट्रैक्टर चलवाया और उसे कब्जा मुक्त करा दिया।
एसडीएम दातागंज कुंवर बहादुर सिंह के आदेश पर छह फरवरी को लेखपाल शिवकुमार शर्मा ने अवैध कब्जा करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उससे पहले छह अप्रैल 2018 को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए मंगलवार को राजस्व निरीक्षक जगत प्रदीप कुमार, लेखपाल शिवकुमार शर्मा, विनोद पुरी, देवेंद्र कुमार शर्मा अपनी टीम लेकर करेला गांव पहुंचे। उन्होंने करेला निवासी किशनलाल पुत्र हरप्रसाद, रतिराम पुत्र लल्लू, धर्मेंद्र पुत्र श्यामलाल और मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम चंजरी निवासी दीप सिंह पुत्र जौहरी, नरेश पुत्र रामूर्ति, मुकेश पुत्र अमर सिंह, छविराम पुत्र अमर सिंह, श्यामचरण पुत्र जवाहर आदि के कब्जे में 100 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर चलवा दिया।