{"_id":"685afb30dd0656bc860f7098","slug":"encounter-with-miscreants-who-robbed-saraf-of-chandausi-two-arrested-badaun-news-c-123-1-bdn1010-141738-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चंदौसी के सराफ को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चंदौसी के सराफ को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के कंधों में लगड़ाता चल रहा बदमाश। स्रोत पुलिस
वजीरगंज। चंदौसी के सराफ से 10.50 लाख रुपये के जेवर व नगदी लूट करने वाले बदमाशों की वजीरगंज पुलिस से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए और दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में एक बरेली और दूसरा पीलीभीत का है। वह बदायूं के सराफ को लूटने की फिराक में थे और पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि सोमवार देर रात वजीरगंज पुलिस वाहनों चेकिंग कर रही थी। तभी आवंला-बिसौली मार्ग पर भवानीपुर तिराहे के पास एक कार झांड़ियों की आड़ में खड़ी दिखी। पुलिस को कार संदिग्ध लगी। इससे पुलिस टीम कार के पास पहुंची तो वहां खड़े बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
इस दौरान दो बदमाश भाग गए और दो के पैर में गोली लगने से वह गिर गए। उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में किशोर कश्यप पुत्र नन्हें लाल कश्यप निवासी गांव रोधी थाना सुभाषनगर बरेली और प्रेमपाल पुत्र भगवान स्वरूप निवासी गांव निजामपुर मंडी थाना जहानाबाद पीलीभीत के हैं। प्रेमपाल के दाहिने पैर और किशोर के बाएं पैर में गोली लगी हैं। पुलिस का दावा है कि यह बदमाश लूटपाट के इरादे से भवानीपुर तिराहे के पास खड़े थे। उनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस व एक कार बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट की साजिश व अर्म्स एक्ट ही धारा में रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
11 जून को चंदौसी में सराफ से की थी लूट
वजीरगंज के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन बदमाशों ने चंदौसी के सराफ अनोज कुमार रस्तोगी से 11 जून को 10.30 लाख रुपये की लूट की थी। सराफ की संभल के कुढ़फतेहगढ़ में सोने-चांदी की दुकान है। 11 जून की शाम वह अपनी भाभी मोनिका के साथ बाइक से कुढ़ फतेहगढ़ से चंदौसी लौट रहे थे। भाभी के पास 10 लाख के जेवर और 50 हजार नकदी थी। बदशामों ने असालतपुर जारई गांव के पास बाइक को ओवरटेक करके जेवर और नगदी लूट ली थी। चंदौसी कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज है।
-- -- -- -- -
बगरैन के सराफ को थे लूटने के फिराक में
इंस्पेक्टर वजीरगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह बदमाश बगरैन के सराफ राजीव को लूटने के फिराक में थे। पूछताछ में पता चला कि यह उसकी रेकी कर रहे थे। इसी गुट के कुछ बदमाश पिछले दिनों मुठभेड़ में पकड़े गए हैं।