{"_id":"6510986907c2fd48d4069545","slug":"encounter-with-cattle-smugglers-one-shot-in-the-leg-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4861-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गोतस्करों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गोतस्करों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली
Mon, 25 Sep 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
ग्राम मुहिद्दीननगर में कब्जे में ली गईं तस्करों की कार।संवाद
कुंवरगांव (बदायूं)। गांव मुहिद्दीननगर में रविवार तड़के पांच बजे एक मकान के बाहर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घायल तस्कर और दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग एक मकान में संरक्षित पशुओं की हत्या कर उनका मांस दो कारों में लाद रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
जुम्मी के मकान में पशु काटने की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम और उनकी टीम को देखते ही तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में संभल के पंजु सराय मोहल्ला का रहने वाला उवैश पुत्र हबीब पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जुम्मी के दो बेटे मुजाहिद व मुनाजिर और मुहिद्दीननगर का ही गुड्डू भाग गए।
पुलिस ने घायल उवैश और घर के अंदर से जुम्मी, उसकी पत्नी आसमां, गुड़िया पत्नी मुन्ने, मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उवैश का इलाज कराया गया, इसके बाद पांचों को जेल भेज दिया गया। इस बीच घर की तलाशी ली तो तीन क्विंटल मांस, तमंचा, कारतूस, पिस्टल और एक फ्रिज बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों कार भी कब्जे में ले लीं।
विज्ञापन
लाइसेंस की आढ़ में प्रतिबंधित मांस सप्लाई
आरोपी मुजाहिद के पास पर मांस बेचने का लाइसेंस है। उसकी दुकान बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में है। वह रोजाना घर में संरक्षित पशु काटने के बाद उनका मांस कारों से निजामपुर व अन्य जगह भेजता था। बरामद दो कारों में से एक फरार गुड्डू की है। एसपी देहात अजय प्रताप सिंह ने बताया फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
ये रहे टीम में शामिल
अपराध निरीक्षक दिगंबर सिंह, एसआई वीरभान सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गौतम, सिपाही अनुज कुमार, जितेंद्र कुमार और यतेंद्र कुमार।