{"_id":"62e978989fd0c13d626cc0c5","slug":"empty-packets-of-nutritious-food-found-on-the-garbage-heap-instructions-for-investigation-badaun-news-bly493319733","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढ़ेर पर पड़े मिले पुष्टाहार के खाली पैकेट, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढ़ेर पर पड़े मिले पुष्टाहार के खाली पैकेट, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
शहबाजपुर में कूड़े के ढ़ेर में पड़े पुष्टाहार के खाली पैकेट। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में कूड़े के ढेर पर एक बोरे में भरकर कोई पुष्टाहार के खाली पैकेट फेंक गया। जब लोगों ने पैकेट देखे तो चर्चा आम हो गई। मामला सीडीओ के संज्ञान में पहुंचा, तो उन्होंने डीपीओ को जांच के आदेश दिए। इसके बाद में विभाग ने क्षेत्र में पड़ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। लाभार्थियों का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती, धात्री, किशोरियों और बच्चों को पुष्टाहार का वितरण किया जाता है, जिससे यह लोग इसका उपभोग कर सही से पोषण पा सकें। इनको बाकायदा प्रतिमाह विभाग के माध्यम से पैकेटों में पुष्टाहार दिया जाता है, लेकिन मंगलवार को शहर के शहबाजपुर में कूड़े के ढेर में एक बोरी में पुष्टाहार के खाली पैकेट मिले। इस मामले की जानकारी जब सीडीओ ऋषिराज को हुई तो उन्होंने जांच करने के लिए डीपीओ को निर्देशित किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने उस क्षेत्र में पड़ने वाले 12 आंगनबाड़ी केंद्रों के स्टॉक की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया इस दौरान लाभार्थियों का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिससे ये स्थिति स्पष्ट हो सके कि सभी आंगनबाड़ी द्वारा लाभार्थियों को पुष्टाहार पूरा दिया गया या नहीं।
विज्ञापन
इस मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में 12 आंगनबाड़ी हैं। सभी के स्टॉक रजिस्टर व अनाज का सत्यापन किया जा रहा है। लाभार्थियों का भी भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। अगर कहीं पर गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -तरुण वर्मा, प्रभारी डीपीओ