{"_id":"6791506054a6747b6c0a7f45","slug":"employment-fair-people-are-seeking-diploma-in-computer-job-of-security-guard-and-supervisor-badaun-news-c-123-1-sbly1018-133180-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला : मांग रहे कंप्यूटर का डिप्लोमा, नौकरी सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला : मांग रहे कंप्यूटर का डिप्लोमा, नौकरी सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की
Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
सालारपुर ब्लाक में लगे रोजगार मेले में पसरा सन्नाटा। संवाद
बदायूं। ब्लाॅक सलारपुर परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की नौकरी के लिए युवाओं को बुलाया गया था। इस दौरान महज तीन युवा ही पहुंचे। दिनभर यहां सन्नाटा पसरा रहा। नौकरी देने के लिए आई एजेंसी के लोग खाली बैठे रहे। खास बात यह रही कि सुरक्षा गार्ड की कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी के लिए कंप्यूटर का डिप्लोमा, मेडिकल फिटनेस आदि मांगा जा रहा था। जबकि तनख्वाह के नाम पर महज 15 से 18 हजार रुपये दिए जा रहे थे।
युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जगह-जगह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। बुधवार को सलारपुर ब्लॉक कार्यालय में रोजगार मेला लगाया गया। तीन युवा यहां पहुंचे तो पता चला कि सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के लिए भर्ती करने एक प्राइवेट एजेंसी के लोग आए हुए हैं। युवाओं ने जब जानकारी की तो बताया गया कि सुरक्षा गार्ड में 15 व सुपरवाइजर के लिए 18 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा पीएफ भी इसी में से कटेगा। सुपरवाइजर पद के लिए ग्रेजुएशन, कंप्यूटर का डिप्लोमा, फिटनेस का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य था। यही कारण रहा कि इस रोजगार मेले में ज्यादा लोगों की दिलचस्पी नहीं रही। महज तीन युवा ही नौकरी के लिए आए। दिन भर प्राइवेट एजेंसी के लोग इंतजार करते रहे।