फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Employees burn records at CHC Dahagwan, spread pollution

Budaun News: सीएचसी दहगवां पर कर्मचारियों ने रिकॉर्ड जलाया, प्रदूषण फैलाया

Tue, 28 May 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Employees burn records at CHC Dahagwan, spread pollution
सीएचसी दहगवां पर पुराने रिकार्ड में आग लगाने से पहले जमा किया गया रिकार्ड।संवाद
बदायूं। सीएचसी दहगवां के कुछ कर्मचारियों ने अस्पताल के पुराने रिकॉर्ड को परिसर में ही रविवार को आग के हवाले कर प्रदूषण फैलाया। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी कार्रवाई के लिए गंभीर नहीं दिख रहे। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दो महीने में दूसरी बार रिकॉर्ड जलाया गया है। पहली बार 10 मार्च को रिकॉर्ड जलाया गया था। तब एक कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटकर पूरे मामले को रफादफा कर दिया गया था। अब रविवार को दूसरी बार रिकॉर्ड जलाने का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य महकमे में जांच शुरू हुई। मामला सीएमओ के पास तक पहुंचा तो खुद को बैठक में होने की बात कहकर मामले को टाल दिया गया। मामला जब एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ को तत्काल जांच करा आख्या मांग ली।
विज्ञापन



अधिकारी दबा रहे मामला
पुराने रिकॉर्ड में आग लगाने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आरोपी कर्मी के बचाव में जुट गया है। उच्चस्तरीय जांच हो तो मामला खुलकर सामने आएगा। सवाल यही उठ रहा है कि आखिर ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है जो जलाया गया है। क्या इसका किसी घोटाले से संंबंध तो नहीं है, यह सवाल भी उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वीडियो देखा है पुराने कागज जलते नजर आ रहे हैं। नया कोई रिकॉर्ड जलता नजर नहीं आ रहा। सीएचसी की छत बरसात में टपकती है, इसलिए पुराना कबाड़ जलाया गया होगा, फिर भी जानकारी करेंगे। - डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed