फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Emphasis on updating U-DISE portal and Diksha app

Budaun News: यू-डायस पोर्टल अपडेट करने और दीक्षा एप पर जोर

Mon, 06 Oct 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on updating U-DISE portal and Diksha app
बदायूं। शासन के निर्देश पर बच्चों के शिक्षण-अधिगम स्तर को बेहतर बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहा कि वह विद्यालयों में शिक्षण कार्य की निरंतर निगरानी करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने विद्यालयों में शिक्षण के प्रति गंभीरता से कार्य करें और प्रत्येक बच्चे की सीखने की प्रगति पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर छात्र, शिक्षक और स्कूल प्रोफाइल का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। सत्र 2025-26 में कक्षा एक और छह में नामांकित सभी छात्रों को पोर्टल पर जोड़ा जाना अनिवार्य है। साथ ही शिक्षकों को दीक्षा एप का नियमित प्रयोग करने के निर्देश दिए गए, ताकि शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी और डिजिटल रूप से ट्रैक की जा सके। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के तहत शिक्षा क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। समाज और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से ही बाल शिक्षा को सशक्त बनाया जा सकता है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में नवाचार, डिजिटल शिक्षण और बच्चों की सीखने की गति को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed