फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Emphasis on getting farmer registration done, information about schemes given

Budaun News: फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर, योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 22 May 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on getting farmer registration done, information about schemes given
विकास भवन सभागार में किसानों की ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर किसान की समस्याएं सुनी गई। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने को कहा। फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से करा सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री चिंरजीव सिंह ने गुलड़िया गांव में साधन सहकारी समिति बनवाने की मांग की। एआर को-आपरेटिव ने बताया गया कि जमीन उपलब्ध करा दें तो इकाई स्थापित करा दी जाएगी। किसानों ने बताया कि समय से बिजली न मिलने से मक्का की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा गया।
विज्ञापन

भाकियू तहसील अध्यक्ष बिसौली मुकेश भदौरिया ने बताया गया कि अनाज मंडी बिसौली व वजीरंगज में बाहरी लोग उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिलने देते हैं। इस मामले में मंडी निरीक्षक को जांच कराके कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान, ढैंचा का बीज उपलब्ध है। आओ-पहले पाओ के आधार पर पॉस मशीन के जरिए किसान अंश देकर बीज खरीद सकते हैं। राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर रसायन उपलब्ध है, किसान अनुदान से रसायन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed