{"_id":"670ad9518f1652649707cf57","slug":"emperor-ashoka-the-great-was-the-creator-of-unified-india-dr-arvind-badaun-news-c-123-1-sbly1006-127623-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड भारत के निर्माता थे सम्राट अशोक महान : डॉ. अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड भारत के निर्माता थे सम्राट अशोक महान : डॉ. अरविंद
विज्ञापन
अंबियापुर के सम्राट अशोक चौक पर माल्यार्पण करते लोग। संवाद
बिल्सी। शनिवार को नगर के अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक महान चौक पर मौर्य समाज के लोगों ने सम्राट अशोक धम्म का विजय दिवस मनाया। मोमबत्ती जलाकर भगवान बुद्ध की वंदना कर उनके उपदेशों और अशोक महान के द्वारा जनहित में किए गए दायित्वों एवं अशोक धम्म विजय दिवस पर चर्चा की।
बौद्ध धम्म संघ के अध्यक्ष डॉ. चेतराम शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक भारत के सबसे शक्तिशाली महान सम्राट रहे। सम्राट अशोक को ''चक्रवर्ती सम्राट अशोक'' कहा जाता है। डॉ. अरविन्द शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध में हुए रक्तपात को देखा तो उनका मन अशांत हो गया और उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार कर शांति का संदेश दिया।
टिंकू शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने मन को शांत रखने के लिए बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। निश्चय किया कि अब मैं कोई भी युद्ध नहीं करुंगा और सदैव अहिंसा के मार्ग पर चलूंगा। सम्राट अशोक ने पूरे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर जयवीर शाक्य, डॉ. अरविंद शाक्य, रामसिंह शाक्य, राममूर्ति मौर्य, राजाराम शाक्य, मुकेश मौर्य, लीतेश शाक्य, गुड्डू शाक्य, राकेश शाक्य आदि मौजूद रहे।