{"_id":"5e4d8a118ebc3ef2a26dbd5a","slug":"emergency-start-in-district-hospital-badaun-news-bly3965930178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबरः 22 से शुरू होगी जिला अस्पताल की नई इमरजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबरः 22 से शुरू होगी जिला अस्पताल की नई इमरजेंसी
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में नई इमरजेंसी शुरू होने की तारीख आखिरकार घोषित हो ही गई। इसका निर्माण हुए करीब चार साल हो चुके हैं लेकिन अधूरे कार्यों की वजह से इसकी शुरुआत नहीं हो पाई थी। अब 22 फरवरी को इसकी शुरूआत होगी।
सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर ने बताया कि जिला अस्पताल में नई इमरजेंसी बनकर तैयार हो गई है। इसका निर्माण तो पहले हो चुका है लेकिन उसमें कुछ कमियां शेष रह गईं थीं, जिससे इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी। जनवरी में इमरजेंसी शुरू करने को कहा गया था। उसमें सुविधाओं में बढ़ोतरी कर दी गई। इमरजेंसी में आईसीयू भी होगा। इससे तैयारियों में वक्त लग गया। अब 22 फरवरी को इसकी शुरुआत होगी। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस चौकी भी यहां स्थानांरित की जाएगी। नई इमरजेंसी में एक कमरा पुलिस चौकी के लिए दिया जाएगा। वहीं हर समय पुलिस मौजूद रहेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी।