{"_id":"57ed1d214f1c1b8167574c96","slug":"emergency-district-hospital-dirt-and-two-doctors-were-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंदगी और दो डॉक्टर मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंदगी और दो डॉक्टर मिले गायब
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंदगी
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम पवन कुमार गुरुवार दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर उन्होंने गुस्सा जताया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार और सीएमएस डॉ. प्रवीना माहेश्वरी को व्यवस्थाओं में सुधार का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं शासन की प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम के जिला अस्पताल पहुंचते ही यहां हड़कंप मच गया। ओपीडी में डॉ. अवधेश, डॉ. आरएस यादव के साथ डीके शुक्ला, जितेंद्र यादव नदारद मिले। डीएम ने इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ वेतन काटने का निर्देश दिया। डॉ. आंशू अग्रवाल के कमरे में फर्नीचर टूटा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इमरजेंसी में मरीजों के बेड के पास उनकी दवाओं संबंधी अभिलेख न होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने यहां मरीजों से बात भी की। सीएमएस प्रवीना माहेश्वरी को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में दवाओं और एंटी रैबीज की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए बनाए गए अलग फीडर के बारे में भी डीएम ने जानकारी ली। पता लगा कि सप्लाई बंद है। इस पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इमरजेंसी में अव्यवस्थाएं मिलने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम को यहां फर्श पर गंदगी में भोजन करते हुए मरीजों को देखा तो वह बिफर गए। अस्पताल की रसोई में भी डीएम को गंदगी मिली।
विज्ञापन
भोजन वितरण की जांच को दो सदस्यों की कमेटी
बदायूं। डीएम पवन कुमार को जिला अस्पताल के रसोई घर में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजती जताई। भोजन के मीनू के बारे में भी पूछा। डीएम ने कहा कि मरीजों को भोजन जून 2016 के शासनादेश के आधार पर होना चाहिए। भोजन वितरण में अनियमितताएं मिलने पर डीएम ने सीएमओ डॉ. सुनील कुमार और सीएमएस डॉ. प्रवीना माहेश्वरी की दो सदस्सीय जांच कमेटी गठित कर दी।
अस्पताल में वाहनों के प्रवेश पर रोक
बदायूं। अस्पताल परिसर में टेंपो, मैजिक समेत कई वाहन खड़े देखे तो नाराजगी जताई। सीएमएस को आदेश दिया कि अस्पताल परिसर में इस तरह से वाहन खड़े नहीं मिलने चाहिए। आदेश दिए कि वाहनों के अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
डेंगू चिकनगुनिया मरीजों का अलग काउंटर
बदायूं। डीएम पवन कुमार ने अस्पताल परिसर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के लिए अलग काउंटर खोलने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मरीजों के साथ तीमारदारों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। डीएम ने खराब पड़ी डिजिटल एक्स-रे मशीन को भी दो दिन के भीतर ठीक कराने के निर्देश सीएमएस को दिए।
असंक्रामक रोगों के लिए बनेगी अलग सेल
बदायूं। डीएम ने असंक्रामक रोगों के लिए अलग सेल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि इस सेल में कैंसर, हाईपरटेंशन, ब्लडप्रेशर, डायबटीज, ब्रेन स्ट्रोक, पैरालायसिस जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाएगा। सीएमएस को निर्देश दिए कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।