{"_id":"6834bee363519c16cb02c84b","slug":"embezzled-62-thousand-rupees-female-teacher-suspended-badaun-news-c-123-1-bdn1009-140103-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 62 हजार का किया गबन, महिला शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 62 हजार का किया गबन, महिला शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
बदायूं। प्राथमिक विद्यालय रामपुर टांडा की महिला शिक्षक ने बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील के खाने सहित कंपोजिट ग्रांट, टीएलएम, स्पोटर्स किट, पीटीएम, हाउस होल्ड सर्वे के लिए आए 62 हजार रुपये का गबन कर लिया। अंबियापुर के खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
अंबियापुर के खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने बताया कि 21 अप्रैल को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रामपुर टांडा का निरीक्षण किया था। स्कूल की शिक्षिका राजर्षि मिश्रा ने उपस्थिति पंजिका व एमडीएम पंजिका में छात्रों की उपस्थिति 43 दर्ज कर थी। वहां गिनती की तो बच्चों की संख्या 22 पाई गई। पिछले एक साल से शिक्षिका ने विद्यालय से संबंधित कोई भी सामान नहीं खरीदा। फिर भी कंपोजिट ग्रांट के 50 हजार रुपये निकाले। इसके अलावा पीटीएम के 400 रुपये, हाउसहोल्ड के 250 रुपये, टीएलएम के 5500 रुपये, टीएम के 2500 रुपये और स्पोर्ट्स किट के 5000 रुपये सरकारी खाते से निकाले हैं। बताया कि इस धनराशि का विद्यालय में उपयोग नहीं किया गया।
इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा था। वेतन रुकने के बाद भी शिक्षिका ने गबन की हुई धनराशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने वास्तविक से ज्यादा छात्र उपस्थित दर्शाकर वित्तीय अनियमितता करने, अध्यापन एवं अन्य विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने के चलते प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंप दी थी। बीएसए ने महिला शिक्षक पर लगे सभी आरोप सही पाए और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
कोट-
- महिला शिक्षक पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर निलंबन किया गया है। उसकी जांच की जाएगी। शिक्षिका की तैनाती फिलहाल अभी उसी विद्यालय में रहेगी। जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि उन्हें दी जाएगी। - वीरेंद्र कुमार, बीएसए