फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity workers took out OTS awareness rally

Budaun News: बिजली कर्मियों ने निकाली ओटीएस जागरूकता रैली

Sat, 25 Nov 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers took out OTS awareness rally
बिल्सी में ओटीएस जागरुकता के लिए रैली निकालते बिजली कर्मी। संवाद
बिल्सी। बिजली निगम के कर्मियों ने शुक्रवार को एकमुश्त जमा समाधान योजना (ओटीएस) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लेकर नगर के मुख्य बाजार एवं गलियों में रैली निकाली। उन्होंने बकायेदारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने लोगों को पत्रक देकर योजना के बारे में समझाया। रैली बिजली उपकेंद्र से शुरू होकर बंबा चौराहा, कटरा बाजार, सर्राफा बाजार, खैरी रोड, पालिका बाजार, थाना रोड होकर अन्य स्थानों से होकर गुजरी। अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ओटीएस में अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के लिए भी योजना में प्रावधान किया गया है। यदि वे तत्काल कनेक्शन लेते हैं, तो बिजली चोरी में उन पर लगे जुर्माने में छूट दी जाएगी। बताया कि योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए गांवों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे है। रैली में राजेश कुमार, अजय कुमार, पप्पू शाक्य, मंगलीराम, सोनू कश्यप, कुंवरपाल, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed