{"_id":"65342220cb7ec4ae600de984","slug":"electricity-system-of-arto-office-collapsed-work-is-being-done-with-generator-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6517-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एआरटीओ दफ्तर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, जनरेटर से हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एआरटीओ दफ्तर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, जनरेटर से हो रहा काम
Sun, 22 Oct 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
एआटीओ कार्यालय में जनरेटर की मरम्मत करते मैकेनिक। संवाद
बदायूं। एआरटीओ दफ्तर में आग लगने के बाद शनिवार को तीसरे दिन कामकाज शुरू हुआ, लेकिन बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से इसमें दिक्कतें आईं। दफ्तर के कंप्यूटर और पंखे बंद पड़े हैं। किराये का जनरेटर मंगाकर काम चलाया गया। शनिवार को करीब 50 लाइसेंस और 32 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र बनाए गए।
बृहस्पतिवार सुबह एआरटीओ कार्यालय में दूसरी मंजिल पर भयानक आग लग गई थी। इससे रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ प्रवर्तन के कक्ष का सारा सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांड में विभाग को काफी नुकसान हुआ। हजारों वाहनों की फाइलें, कंप्यूटर, पंखा, कुर्सी, मेज आदि जल गए। आग बुझाने से पहले दफ्तर की बिजली काट दी गई थी। आग लगने से ऊपर की बिल्डिंग काफी गर्म हो गई थी। उसकी आंच नीचे तक पहुंच रही थी। बिजली की वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
ऊपरी हिस्से में तो तार पिघलकर नीचे गिर गए। नीचे सभी कमरों की सप्लाई ठप हो गई। इसके चलते दफ्तर के सभी कंप्यूटर, पंखे, बल्ब, ट्यूबलाइट तब बृहस्पतिवार से बंद पड़े हैं। दो दिन से ऑफिस में कोई कामकाज नहीं हो पाया। शनिवार को किराये के जनरेटर की व्यवस्था की गई। सभी कमरों में अलग से तार डालकर कंप्यूटर शुरू कराए गए। अभी केवल लाइसेंस और फिटनेस का काम शुरू हो सका है। सोमवार या मंगलवार से पूरा काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
एआरटीओ दफ्तर का जनरेटर खराब
- एआरटीओ दफ्तर का जनरेटर कई दिन से खराब पड़ा है। उसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई थी। जब दफ्तर में आग लगी और बिजली व्यवस्था खराब हुई तो जनरेटर की याद आई लेकिन यहां जनरेटर ही खराब पड़ा था। इससे किराये का जनरेटर मंगाया गया और उसे चलाकर कहीं काम काज कहीं शुरू हुआ है।