फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply disrupted due to storm and rain, district immersed in darkness

Budaun News: आंधी पानी से बिजली सप्लाई ठप, अंधेरा में डूबा रहा जिला

Fri, 23 May 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted due to storm and rain, district immersed in darkness
दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद
बदायूं। आउटसोर्स कर्मियों के कार्य बहिष्कार के बीच आई आंधी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। इससे जगह-जगह फॉल्ट हो गए। इसके अलावा कई खंभे और तार टूटे। इससे शहर से लेकर गांव तक की बिजली सप्लाई गुल हो गई। लोग रातभर सो नहीं पाए। बदायूं शहर के जोगीपुर, शिवपुरम, डीएम रोड, आर्य समाज, इंद्राचौक, पटियाला सराय सहित अन्य मोहल्लाों में रात नौ बजे के बाद बिजली ठप हो गई। रात भर बिजली नहीं आई। सुबह सात बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन


कादरचौक। रात को आंधी से कई पेड़ उखड़ गए है। दुकानों के बोर्ड, मकान के टीन उड़ गए। असरासी गांव के पास नीम के दो बड़े गिर गए। इसके अलावा 33 केवी सप्लाई सात खंभा टूट गए हैं। इससे कादरचौक में बिजली नहीं है। असरासी विद्युत उपकेंद्र के जलालपुर फीडर के 10 खंभे टूटे पड़े हैं। वहीं आंधी में उड़कर आई टीन से कौशल (15) पुत्र श्रीपाल घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। कस्बे में बुधवार की रात आई आंधी-बारिश में रात आठ बजे से गुल हुई तो बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। इससे लोगों को पानी नहीं मिल पाया। रातभर नगर समेत आसपास के 24 गांव अंधेरे में डूबे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसौली। आंधी से जहानाबाद में टांसफार्मर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। गांव के मोहित शर्मा, भूरे शर्मा, कपिल शर्मा, पवन शर्मा और मुकेश आदि डीएम से इसकी शिकायत की। इसके अलावा जरीफनगर में आंधी के कारण कई छोटे-बड़े कई पेड़ गिर गए। पड़रिया गांव में कटहल का एक पेड़ जड़ से उखड़ गया।

म्याऊं। म्याऊं में आई आंधी से पांच फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इससे 42 गांवों के करीब एक लाख लोग बिजली संकट से जूझते रहे। विद्युत सप्लाई को सुबह करीब 11 बजे बहाल हो सकी। जेई बालकृष्ण ने बताया कि भसुंदरा के पास एक तार पर पेड़ गिर गया था। संवाद


इस्लामनगर। बुधवार सुबह से ही कस्बे में बिजली नहीं हैं। पूरी रात अंधेरे में बीत गई। क़स्बे के कई मोहल्लों में 30 घंटे से बिजली नहीं है।
--
शहर के कई मोहल्लों में आज बाधित रहेगी बिजली
एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि शुक्रवार को न्यायालय के लिए 33 केवी लाइन नई तार बिछाई जाएगी। इस वजह से पनवड़िया फीडर से इंदिरा चौक, जवाहरपुरी, दातागंज तिराहा, सिविल लाइंस आदि क्षेत्रों की सप्लाई सुबह पांच बजे से 10 बजे तक बाधित रहेगी।

----------
आंधी में लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, 12 घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे से ठप है। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन पर तेज हवा और आंधी से बुधवार की रात में पेड़ टूट कर गिर गए थे। इसलिए लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। 12 घंटे बाद फाल्ट दूर कर आपूर्ति को सुचारु किया गया। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

दहगवां के ग्राम पड़रिया में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed