{"_id":"66664307f22b61b3ac0cec87","slug":"electricity-line-broken-due-to-tin-stuck-in-dcm-supply-halted-badaun-news-c-123-1-sbly1004-120192-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीसीएम में लदी टिन अटकने से बिजली की लाइन टूटी, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीसीएम में लदी टिन अटकने से बिजली की लाइन टूटी, आपूर्ति ठप
Mon, 10 Jun 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
गोपी चौक पर बिजली की लाइन में फंसी टीन।संवाद
बदायूं। शहर में गोपी चौक के नजदीक रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सुबह एक डीसीएम कबाड़े की टिन लादकर गोपी चौक से गुजर रही थी। तभी टिन बिजली की लाइन में छू गई, जिससे बिजली की लाइन टूट गई और मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। डीसीएम निकलने के बाद कर्मचारियों ने लाइन जोड़ी, तब कहीं बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।
हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त एक डीसीएम कबाड़े की टिन लादकर गोपी चौक से निकल रही थी। डीसीएम में टिन काफी ऊपर उठी हुई थी, जिससे टिन बिजली की लाइन में अटक गई। बिजली की लाइन में फाल्ट हुआ और बिजली का एक तार टूट गया। इससे तुरंत ही आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत यह रही कि टिन लोकल लाइन में अटकी थी। अगर इसकी जगह पर हाईटेंशन लाइन होती तो शायद बहुत बड़ा हादसा हो जाता। पूरी डीसीएम में हाईटेंशन लाइन का करंट फैल जाता और उसमें आग भी लग सकती थी।
लोकल लाइन टूटने से मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। बाद में जैसे-तैसे बिजली की लाइन से टिन निकाली गई। उसके बाद गोपी चौक से डीसीएम हटाई गई। इसकी सूचना पर विद्युत निगम के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई। करीब एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
- डीसीएम गुजरने के दौरान टिन अटकने से बिजली की लाइन टूट गई थी। इसकी सूचना पर तुरंत कर्मचारी पहुंच गए थे। उन्होंने लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई।- अतुल कुमार, एसडीओ पनबड़िया