फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   electricity

गांव से शहर तक बिजली कटौती के खिलाफ उबाल

Fri, 11 Sep 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 11 Sep 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
 शहर के बिजली का शेड्यूल में तहसील मुख्यालय और नगर पालिकाओं तक को शहरी क्षेत्र नहीं माना जा रहा है, सिर्फ जिला मुख्यालय को ही शेडयूल मुताबिक बिजली मिल रही है। कागजों में शहरी क्षेत्र में 15 घंटे और देहात क्षेत्र में 10 घंटे बिजली सप्लाई का शेड्यूल है। लेकिन जिला मुख्यालय को छोड़ जिले भर में अधिकतर जगहों पर दो से पांच घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है। गांवों में सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं। भीषण गर्मी में शहर भी बेचैन हैं। मच्छर जनित रोगों का बोलवाला है। लघु-उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

पुतला फूंक बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी
बदायूं।  मालवीय आवास पर एकत्र युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर, बिजली विभाग का पुतला फूंका और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पुनीत कश्यप ने कहा कि बिजली बड़ी समस्या हो गई है, लेकिन जनता का दुख-दर्द बांटने का दंभ भरने वाली पार्टियां इस मुद्दे पर शांत हैं। इस मौके पर राजा सक्सेना, शाहिद अली, सौरभ सक्सेना, देवेश राठौर, आयुष सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



शोषित समाज मोर्चा का कटौती पर ज्ञापन
बदायूं। बिजली कटौती पर शोषित समाज मोर्चा ने सीएम को ज्ञापन फैक्स के जरिए भेजा। जिसमें आम जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। इस मौके पर एक बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें  जिलाध्यक्ष डॉ. मसरूर खान ने कहा कि अगर सुधार नहीं हुए तो चक्का जाम किया जाएग। इस मौके पर अनिल गंगवार, अमर पाल राठौर, दीनू कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान यूनियन देगी धरना
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने नगर पंचायत गुलड़िया में बिजली कटौती पर धरना देने की चेतावनी दी है। एक किसान सभा आयोजित कर रवेंद्र सिंह ने कहा कि देहात को 10 घंटे बिजली मिलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बिजली दो से चार घंटा तक ही मिल पा रही है। बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे। सभा में राम कुमार सिंह, संजीव पटेल, शंकर लाल, वीरेश शर्मा, रामपाल पटेल, राम भरोसे आदि शामिल रहे।

शेड्यूल अनुसार हो सप्लाई
बदायूं। युवा शक्ति संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत सक्सेना और संघ के संस्थापक प्रमोद यादव ने कहा है कि शेड्यूल के हिसाब से बिजली न मिल पाना उपभोक्ताओं का शोषण हैं। ऐसा न होने के कारण जिले का आर्थिक विकास थम रहा है। किसान की खेती चौपट हो रही है और उद्योग-धंधे दम तोड़ रहे हैं।  


कई गांवों के लोगों ने उसावां उपकेंद्र घेरा
उसावां। बिजली उपकेंद्र पर कई गांवों के लोगों ने धावा बोलकर जबर्दस्त नारेबाजी की। इस दौरान बिजली उपकेंद्र के कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रदर्शन करने वाले गांव राजा नगला, उदैया नगला, रमसिंह नगला, माधुरी नगला, नगरिया दुअली, फतेहगढ़, पंच दुओरा आदि से आए थे।      
 किसानों ने बिजली कटौती की वजह से सिंचाई न हो पाने पर गुस्सा जाहिर किया। साथ ही चेतावनी दी अगर सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो आगे बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप यादव, नंद किशोर, नेम सिंह, तुलाराम, वीरपाल, राजेश, बहोरन, जंडैल सिंह, रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।


उसहैत में बिजलीघर पर प्रदर्शन
उसहैत। क्षेत्र के कई गांवों के किसान बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने बिजली सप्लाई न मिल पाने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि बिजली न मिलने से सिंचाई नहीं हो पा रही। फसल सूख रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर जेई भी मौजूद नहीं रहता। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed