{"_id":"8444866f8137400106e4a7adac4dad7c","slug":"electricity-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.76 लाख बकाए पर टॉवर का कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.76 लाख बकाए पर टॉवर का कनेक्शन काटा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 28 Nov 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास में एक सप्ताह पूर्व बकाएदारों द्वारा बिजली विभाग की टीम को घेर लिए जाने केे बाद भी बिजली विभाग की टीम ने यहां फिर से छापा मारा। एसडीओ सदर छैल बिहारी के नेतृत्व में बिजली टीम ने आवास विकास कालोनी में आठ बकाएदारों के कनेक्शन कटवा दिए। इस दौरान भीड़ ने कनेक्शन काटे जाने की पूरी कार्रवाई देखी। पिछली बार विवाद के मद्देनजर बिजली टीम पहले से ही पुलिस और अधिकारियों को सूचित कर यहां पहुंची थी। आवास विकास में टाटा के मोबाइल टॉवर का कनेक्शन पहले भी बकाए की देनदारी न करने में काटा गया था। एक बार यहां कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बिजली विभाग के सख्त रवैये का पता लगता है।
किसी बकाएदार को बक्शा नहीं जाएगा। मैने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं कि बकाएदारों की सूची बनाकर उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएं। इसके बाद कोई कनेक्शन जुड़वा लेता है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। बकाया रहने पर कोई बिजली का उपयोग नहीं कर पाएगा।
- छैल बिहारी, एसडीओ सिटी, बिजली विभाग
रविवार को भी खुलेगा बिलिंग काउंटर
बदायूं। रविवार को शहर में पनबडिय़ा उपकेंद्र स्थित बिलिंग काउंटर को खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। बकाएदारों के कनेक्शन काटो अभियान के दौरान जो लोग अपना बकाया बिल का धन जमा करेंगे, उनके लिए यह सुविधा रहेगी। यह जानकारी एसडीओ सदर बिजली विभाग छैल बिहारी ने दी है।