{"_id":"97cc4d802194b6dd9ed28b48fbeb5eaa","slug":"electricity-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली को विजिलेंस टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली को विजिलेंस टीम का छापा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख रुपये से अधिक के पांच बकायेदारों के कनेक्शन काट कर केबल जब्त कर ली।
अवर अभियंता आरपी शर्मा की अगुवाई में टीम अपराह्न में घंटाघर चौराहे के पास व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंची। टीम ने इलेक्ट्रिक सामान के दो विक्रेता से बकाया वसूली को कार्रवाई शुरू की तो एक दुकानदार ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गुस्से का इजहार किया। विजिलेंस इंसपेक्टर वीपी सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। दोनों दुकानदारों समेत पांच लोगों पर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया होने की वजह से कनेक्शन काट दिए गए। एक अन्य बकायेदार ने मौके पर बिल की बकाया जमा कर दी।
छापामार कार्रवाई की वजह से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। कुछेक बकायेदार अपने प्रतिष्ठान बंद करके खिसक गए। बाजार में राहगीरों की भीड़ भी लग गई। अवर अभियंता ने बताया कि कनेक्शन काटे जाते वक्त केबल भी जब्त कर ली गई है। बता दें कि विजीलेंस टीम ने इससे पहले कादरचौक क्षेत्र में असरासी में छापा मारकर बकाया वसूली को अभियान चलाया। बकाया वसूली को बिजली विभाग का अभियान अभी चार-छह दिन और चलेगा।