फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity fell into the water on the road, two bulls died in the bullock cart

Budaun News: सड़क पर पानी में उतरा करंट, बैलगाड़ी में जुते दो बैलों की मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity fell into the water on the road, two bulls died in the bullock cart
दो बैल मरने पर बैलगाड़ी में दुखी बैठा किसान राजीव। संवाद
सहसवान। सड़क पर भरे पानी में करंट उतरने से सोमवार सुबह 10 बजे बैलगाड़ी में जुते दो बैलों की मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। एसडीएम ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला सैफुल्लागंज में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या है। क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी राजीव किसी काम से बैलगाड़ी से सहसवान आए थे। करीब 10 बजे वह बैलगाड़ी से गांव लौट रहे थे। बैलगाड़ी में जुते बैलों ने जैसे ही सड़क पर भरे पानी में पैर रखा, उनको करंट लग गया। इससे वह तड़पने लगे और वहीं गिर गए। कुछ ही समय में दोनों बैलों की मौत हो गई। राजीव ने बैलगाड़ी से कूद कर जान बचाई। बैलों की मौत, सड़क पर लंबे समय से जलभराव और करंट उतरने से लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया। राजीव ने इसकी शिकायत थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed