Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity Corporation spreads a web of danger in the city

Budaun News: शहर में खतरे का जाल ताने बैठा विद्युत निगम

Fri, 27 Feb 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation spreads a web of danger in the city
मनोज
बदायूं। शहर में बिजली के झुके खंभे और जाल की तरह लटकते तार अब जानलेवा खतरे में बदल चुके हैं। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कई स्थानों पर खंभे अपनी सीध खो चुके हैं और कुछ तो केवल तारों के सहारे टिके नजर आते हैं। इन रास्तों से रोजाना गुजरने वाले राहगीर, दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे हर पल जोखिम उठाने के लिए मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में कई मोहल्लों में यह समस्या सामने आई।
विज्ञापन

बारिश या तेज हवा चलने पर हालात और भयावह हो जाते हैं। खंभों पर खिंचे तार कंपन करने लगते हैं, जिससे उनके टूटने या करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। शहरवासी मुकेश और रामदीन का कहना है कि इस समस्या को लेकर विद्युत निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। न मरम्मत हुई और न ही खतरनाक खंभे बदले गए। लोगों को आशंका है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गद्दी चौक पर बढ़ता खतरा

गद्दी चौक से शहबाजपुर रोड की ओर शिव मंदिर के पास लगा बिजली का खंभा लगातार झुक रहा है। यह खंभा फिलहाल तारों के खिंचाव के सहारे टिका है। स्थानीय लोगों सोनू सिंह, मुकेश का कहना है कि यदि किसी दिन फॉल्ट की स्थिति में तार टूट गए तो खंभा सीधे सड़क पर गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली सराय रोड पर लटकते तार

शहबाजपुर से पटियाली सराय रोड की ओर कई खंभे खतरनाक ढंग से झुके हैं और तार नीचे लटक रहे हैं। मोहल्लेवासियों सोनू व मोहित का कहना है कि इस मार्ग से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं।

टिकटगंज मार्ग पर भी संकट

टिकटगंज मार्ग पर लगा बिजली का खंभा भी अपनी सीध खो चुका है। यहां दिनभर पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। मोहल्ले के दानेश, मोइद्दीन का कहना है कि पहले भी छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।

हरी मस्जिद के पास जाम की स्थिति

शहबाजपुर से टिकटगंज जाने वाले मार्ग पर हरी मस्जिद के पास खंभा काफी झुक गया है। स्कूल बसों और बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। बस चालकों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। क्षेत्रवासी शाहरूख, दिनेश का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

-------------

खंभा काफी झुक गया है। रोज डर बना रहता है कि कहीं अचानक गिर न जाए। इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
-मनोज
----------

विद्युत निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। समय रहते खंभों को सही किया जा सके, क्योंकि इससे हादसा होने की संभावना ज्यादा है।
-विजय सिंह
------------

इस रोड से रोज आना-जाना होता है। खंभा झुका देखकर स्पीड कम करनी पड़ती है। पहले भी यहां लोग गिर चुके हैं। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा तय है।
-सोमेंद्र
----------

बस निकालते वक्त बहुत सावधानी रखनी पड़ती है। खंभा इतना पास है कि जरा-सी चूक में बस टकरा सकती है। इससे जाम भी लगता है। खंभा हटना बहुत जरूरी है।
-अनिरुद्ध शंखधार
---------
शहर में अनुरक्षण कार्य चल रहा है, जिसके तहत कई कार्य किए जा रहे हैं। अब तक शहर में 100 से अधिक खंभों की मरम्मत की जा चुकी है। बिजली के जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है। जहां समस्या बरकरार है, वहां भी जल्द ही सही करवा दिया जाएगा।
-संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम, विद्युत निगम

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed