फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   electricity connection of 107 consumers disconnected by the department

107 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए

Fri, 25 Dec 2015 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 25 Dec 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
electricity connection of 107 consumers disconnected by the department
बिजली विभाग का सभी पर है 30 लाख बकाया  
विज्ञापन


सेकेंड डिवीजन में कार्रवाई के दौरान वसूले गए आठ लाख रुपये


जिला मुख्यालय पर पिछले के अभियान में पहले दिन 35 और दूसरे दिन 23 कनेक्शन मिलाकर कुल 58 कनेक्शन काटे गए। एसडीओ सदर छैल बिहारी ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर 17.32 लाख रुपये का बकाया है। शहर में पहले दिन के अभियान में 18 कनेक्शन खेड़ा बुजुर्ग में, सात कोतवाली क्षेत्र के मीरा चौकी इलाके में, 10 कनेक्शन नेकपुर में काटे गए। अगले दिन 11 कनेक्शन खेड़ा बुजुर्ग में, आठ शिवपुरम में और चार पनबड़िया क्षेत्र में काटे गए।

बिजली विभाग की डिवीजन सेकेंड के एक्सईएन मुनीश चोपड़ा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 49 कनेक्शन काटे गए। इन पर 13.75 लाख रुपये बकाया हैं। उसावां में एसडीओ कृष्ण कुमार और जेई सुरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में 21 कनेक्शन काटे गए। बिल्सी और वजीरगंज में एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह और जेई चंद्र कुमार पटेल द्वारा चलाए गए अभियान में बिल्सी में सात और वजीरगंज में 12 कनेक्शन काटे गए। इसी प्रकार विशेष अभियान में गुलड़िया के एसडीओ मयंक कुमार और जेई विनोद कुमार ने नौ कनेक्शन कटवा दिए। डिवीजन सेंकेंड में चला गए अभियान के दौरान आठ लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed