{"_id":"661ad48645b64dc8ad0de144","slug":"electricity-checking-team-assaulted-in-faizganj-behta-workers-stopped-supply-badaun-news-c-123-1-sbly1004-117043-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैजगंज बेहटा में बिजली चेकिंग टीम से मारपीट, कर्मियों ने ठप की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैजगंज बेहटा में बिजली चेकिंग टीम से मारपीट, कर्मियों ने ठप की आपूर्ति
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। कस्बे में शनिवार शाम बिजली बिलों और कनेक्शन की चेकिंग करने आए कर्मचारियों से कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। एक कर्मचारी के काफी चोटें आई हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने फैजगंज बेहटा कस्बे की आपूर्ति ठप कर दी। कर्मचारियों ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटनाक्रम शनिवार देर शाम का है। फैजगंज बेहटा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टेक्नीशियन ग्रेड-टू बजरंगीलाल, लाइनमैन सचिन, मुनेंद्र और मीटर रीडर अरविंद कस्बे में बिजली बिल जमा कराने और चोरी से चल रहे कनेक्शनों की जांच करने गए थे। इस दौरान एक घर में अवैध तरीके से बिजली जलती पाई गई।
टीम के सदस्यों के मुताबिक, घर पर मीटर लगा हुआ था, लेकिन मीटर में लोड नहीं आ रहा था, जबकि घर में लगातार आपूर्ति चल रही थी। जांच में पता चला कि पूरे घर की बिजली आपूर्ति मीटर को बाईपास करके ली जा रही थी। कर्मचारियों ने इसका वीडियो बना लिया। वह जैसे ही दूसरे घर की ओर चेकिंग करने के लिए बढ़े कि तभी उस घर के चार-पांच लोग आ गए। उन्होंने बनाए वीडियो को डिलीट करने को कहा। न मानने पर उन्होंने टीम के सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी। कनेक्शनधारक का आरोप था कि टीम ने महिला की नहाते समय की वीडियो बनाई है।
विज्ञापन
इसके बाद सभी कर्मचारी उपकेंद्र पर आ गए। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। तुरंत ही फैजगंज बेहटा फीडर की आपूर्ति ठप कर दी गई। बताते हैं कि इस फीडर से करीब 12 हजार कनेक्शन चल रहे हैं। कस्बे के अलावा नजदीकी गांव जखौरा, खजुरिया, पाठकपुर धनियावली, गंगापुर सराय आदि गांव की भी आपूर्ति ठप हो गई। जब लोगों को पता चला कि कर्मचारियों ने मारपीट के विरोध में आपूर्ति ठप कर दी है तो उन्होंने निगम के अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए।
बाद में टेक्नीशियन ग्रेड-टू बजरंगीलाल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आश्वासन पर बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की। इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई है। इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
कर्मचारी बिजली बिल और कनेक्शन चेक करने गए थे। दरवाजे को खटखटाकर खुलवाया गया था। उस घर में मीटर को बाईपास करके बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। जब उन्होंने वीडियो बनाई तो घरवाले हमलावर हो गए। हालांकि इसके विरोध में आपूर्ति ठप नहीं की गई थी। कुछ तकनीकी समस्या के चलते शटडाउन लेना पड़ा था। कर्मचारियों ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। - पंकज कुमार, जेई विद्युत निगम