फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

किसानों ने बिजली उपकेंद्र घेरा, हंगामा करने के बाद ताला जड़ा

Fri, 02 Sep 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity
ककराला उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर। गांवों में बिजली कटौती के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन सुधार कहीं नहीं दिख रहा। आठ दिन में बृहस्पतिवार को दूसरी बार किसानों ने ककराला स्थित बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। किसानों ने हंगामा करते हुए बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह से शांत कराया। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान लौटे।
विज्ञापन

ककराला बिजली उपकेंद्र से क्षेत्र में अलापुर के अलावा जंगल, विशारतनगर, नवादा, कटिया, बिलहरी और गुढ़ाना समेत करीब 15 गांवों में बिजली सप्लाई होती है। इन गांवों में चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। अगर बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नलकूप नहीं चल पा रहे। खेतों में मक्का, बाजारा, धान की फसल सूख रही हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी किसानों की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कई गांवों में लोग एकत्र होकर ककराला बिजली उपकेंद्र पहुंचे। यहां हंगामा करते हुए उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया और बाहर धरने पर बैठ गए।
किसान बिजली सप्लाई में सुधार की मांग कर रहे थे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने अधिकारियों से बात करने के बाद किसानों को जल्द सुधार का आश्वासन दिया। इस मौके पर रिषीपाल शर्मा, नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, संजीव कुमार शर्मा, कुंवरपाल सिंह यादव, त्रिभुवन शर्मा, ठाकुर दास, रणवीर सिंह, सुखपाल, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हरनाम सिंह, बेदराम, वीरेंद्र, नेतराम आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed