फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई का विरोध किया तो बिजली बंद की

Sat, 30 Jul 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity
कोतवाली बिजली उपकेंद्र घेरने पहुंचे लोगों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के मोहल्ला टिकटगंज में इमली वाली मस्जिद के आसपास के इलाके में कई घंटे बिजली सप्लाई ठप होने पर शुक्रवार शाम मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली बिजली उपकेंद्र को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दरअसल, पूरा मामला चार फुट चौड़ी गली में अंडरग्राउंड बिजली केबल का पैनल लगाने का विरोध करने पर हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला शहवाजपुर में कई तंग गलियां हैं। यहां अब तक अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। इन्हीं इलाकों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी की शिकायतें भी रहती हैं। शुक्रवार शाम को पावर कॉरपोरेशन की टीम यहां अंडरग्राउंड लाइन से बिजली सप्लाई चालू करने के लिए पहुंची थी। यहां मस्जिद के पास चार फुट चौड़ी गली में अंडरग्राउंड केबल के लिए पैनल लगाने का काम शुरू किया गया तो मोहल्ले के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गली की चौड़ाई बेहद कम है। इसके अलावा यहां मामूली बारिश में जलभराव भी हो जाता है। ऐसे में यहां पैनल लगाने से जानमाल को खतरा हो सकता है। मोहल्ले के लोग गली के बाहर चौड़ाई वाले स्थान पर पैनल लगाने को कह रहे थे, लेकिन पैनल लगाने पहुंचे निजी फर्म के लोग यहीं पैनल लगाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

पैनल लगाने को लेकर ही दोनों पक्षों में तकरार हो गई। इसके बाद पैनल लगाने पहुंचे कर्मचारियों ने बाकी इलाके में अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई चालू करने के साथ ओवरहेड लाइन की सप्लाई को बंद करा दिया। ऐसे में ओवरहेड लाइन से जुड़े कनेक्शन ठप हो गए। शाम करीब छह बजे तक सप्लाई चालू नहीं हुई तो मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कोतवाली बिजली उपकेंद्र पहुंच गए। यहां उपकेंद्र को घेर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इनको समझा कर शांत करा दिया। देर शाम तक पैनल लगाने और अंडरग्राउंड लाइन से पूरे इलाके को जोड़ने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बारिश के मौसम में नुुकसान पहुंचाती है अंडरग्राउंड लाइन
शहर में करोड़ों की लागत से अंडरग्राउंड लाइन लाइन लॉस और बिजली चोरी रोकने को डाली गई थी। 2016 से अब तक यह काम पूरा नहीं हो सका है। हर वर्ष अंडरग्राउंड लाइन से बेजुबानों के साथ आम लोगों की जान भी जाती है। पिछले वर्ष मीराजी चौकी इलाके में गणित प्रवक्ता और बाबा कॉलोनी में दरोगा के दिव्यांग बेटे की अंडरग्राउंड लाइन के केबल बॉक्स की चपेट में आने से मौत के बाद यह मामला लोकसभा में भी उठा था। इस वर्ष भी अब तक कई बेजुवानों की जान अंडरग्राउंड लाइन ले चुकी है।

-
शहवाजपुर इलाके में कई स्थानों पर ओवरहेड लाइन से बिजली सप्लाई हो रही है। यहां अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई दी जानी है। दरअसल इन इलाकों में बिजली चोरी भी होती है। शुक्रवार को कर्मचारी यहां अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई चालू करने पहुंचे थे। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद अंडरग्राउंड लाइन से जुड़ चुके इलाकों में बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। ओवरहेड लाइन से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप हो गई। इसी का विरोध करने कुछ लोग उपकेंद्र पर आए थे। उनसे लिखवाकर लिया जा रहा है कि वे अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई का विरोध नहीं करेंगे।
-यश भारद्वाज, एसडीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed