फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

एसपी सिटी आवास के सामने लाइन पर पेड़ गिरने से चौथाई शहर की बिजली गुल

Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity
बिजली की लाइन से टूटे पेड़ को क्रेन की मदद से हटवाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आधी रात में बिजली के तार पर पेड़ गिरने के बाद हुए फाल्ट से चौथाई शहर की बत्ती गुल हो गई। सुबह के समय पहुंचे कर्मचारियों को पेड़ हटाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। दोपहर करीब एक बजे फाल्ट दूर हो सका और लोगों को बिजली मिल सकी, वहीं नेकपुर में बिजली आने के बाद में लोगों को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ा। देर शाम तक समस्या दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दो बजे एसपी सिटी आवास के पास में पावर कॉरपोरेशन के कार्यशाला फीडर की लाइन पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। इसकी वजह से कार्यशाला फीडर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात में लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ। सुबह होते-होते जब घरों के इन्वर्टरों ने जवाब दे दिया तब लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को कॉल लगना शुरू किया। उसके बाद में पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी ने लाइन में फाल्ट तलाशना शुरू किया तो पेड़ गिरे होने की जानकारी हुई। सूचना पर विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने पहले कर्मचारियों से पेड़ कटवाकर हटवाने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ नहीं हट सका तो क्रेन की मदद से पेड़ को हटवाया। करीब एक बजे लाइन जोड़कर बिजली सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

वहीं नेकपुर मोहल्ले में भी सप्लाई शुरू होने के बाद में लो वोल्टेज की समस्या सामने आने लगी। इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को मोहल्ले के लोगों ने जानकारी दी, लेकिन देर शाम तक बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी थी। बिजली गुल होने से आवास विकास परिषद ने जेनरेटर से ओवरहेड टैंक में पानी नहीं भरवाया, उससे कॉलोनी में पानी का संकट बना रहा। ---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में गायब रही बिजली
-आवास विकास, मधुवन कॉलोनी, प्रेम नगर, पाल नगर, नेकपुर समेत आदि।
-
लोगों ने कहा-सुबह से बिजली न पानी
एक तो अप्रैल के महीने में गर्मी इस कदर पड़ रही है जो मई-जून में रहती थी। ऊपर से बिजली की लाइन में हो रहे फाल्ट ने दिक्कतों को बढ़ाने का काम किया है। सुबह से पानी को भी तरस रहे हैं।
-संजू, पाल नगर
-
जैसे-तैसे एक बजे करीब बिजली आई, उसमें भी बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ गई है। अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराने से भी कोई फायदा नहीं हुआ।
-पवन गौतम, प्रेम नगर
-
अधिकारियों को चाहिए कि वह गर्मी के मौसम में बिजली की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें, लेकिन अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, ये सही नहीं है।
-वंदना, आवास विकास
-
बिजली के तार पर पेड़ गिर गया, उस हटाकर लाइन जोड़ने में 10 घंटे से ज्यादा समय शहर के अंदर लगा। अगर देहात क्षेत्र में होता तो शायद एक-दो दिन बिजली नहीं आती, कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव करना चाहिए।
-ओमपाल, नेकपुर
-
बिजली की लाइन पर एक पेड़ गिर गया था। उसको क्रेन की मदद से हटवाया गया। इसके बाद में लाइन को दुरुस्त करते हुए सप्लाई शुरू करा दी है। जिन जगहों पर दिक्कत आई है, उनका समाधान कराया जा रहा है।
- प्रवेश कुमार, एक्सईएन प्रथम, पावर कॉरपोरेशन
---
हाई वोल्टेज आने से बिजली उपकरण फुंके
बिल्सी। नगर में एक माह से लोग बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। मंगलवार रात जब कटौती के बाद बिजली आई तो नगर के मोहल्ला संख्या दो में खैरी बस स्टैंड के पास लगे ट्रांसफार्मर में कराबी आ गई। इससे लोगों के घरों में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया और कई बिजली उपकरण फुंक गए।

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि अधिकतर लाइनें काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गई हैं जो आए दिन टूटती रहती हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। मंगलवार रात घरों में डबल फेज की आपूर्ति से घरों में लगे उपकरण फुंक गए। इससे कई लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed