{"_id":"625ff9fb69f80c0e45074e38","slug":"electricity-badaun-news-bly482075737","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में पकड़ी बिजली चोरी, 35 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में पकड़ी बिजली चोरी, 35 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने के लिए निकली विभागीय टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक / उझानी (बदायूं)। पावर कारपोरेशन की टीम ने मंगलवार रात कादरचौक क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मारा। इस दौरान करीब 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। मौके से केबल जब्त करने के बाद 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उझानी खंड के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) आरएन यादव के साथ प्रवर्तन दल की टीम दोपहर करीब एक बजे ककोड़ा पहुंची। ककोड़ा में नन्हेलाल, रतिराम, श्यामवीर और महेश समेत आठ लोगों के घरों में चोरी से बिजली का प्रयोग होता मिला । इसी प्रकार कुड़ाशाहपुर में वेदप्रकाश, गंगासिंह, नेमपाल, अमर सिंह और सेठ सिंह, दुर्जननगला में धारा सिंह, ओमप्रकाश, प्रकाश और संतोष के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
एक्सईएन ने बताया कि अभियान के दौरान तीन गांवों में एक ही दिन में 35 घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है।
इस कार्रवाई की वजह से तीनों गांवों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कई लोग तो कार्रवाई के डर से घरों से ही खिसक गए। पावर कारपोरेशन की ओर से बिजली चोरी के आरोपियों के खिलाफ बदायूं के विद्युत निरोधक थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक्सईएन ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान राजस्व वृद्धि की मंशा से चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी टीमें उझानी, कादरचौक, असरासी और कछला क्षेत्र में चेकिंग करेंगी। टीम में एसडीई एसपी पांडेय, प्रवर्तन दल के एसडीई योगेंद्र चौहान, जेई रनवीर सिंह, दरोगा इरफान अली, पंकज पाठक, विनोद, लोकेश कुमार आदि शामिल थे।