फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity available for only eight hours in 48 hours; angry residents staged a protest.

Budaun News: 48 घंटे में आठ घंटे मिली बिजली, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 08 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity available for only eight hours in 48 hours; angry residents staged a protest.
अ​धिशासी अ​भियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ककराला के लोग। संवाद
ककराला। कस्बे और आसपास के इलाकों में विद्युत बदहाली पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने बदायूं शहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता द्वितीय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

कस्बा वासियों ने बताया कि शिव मंदिर के 250 केवी के ट्रांसफाॅर्मर से कश्यप मोहल्ले तक की सप्लाई लाइन की दूरी 1200 मीटर से भी ज्यादा है। कनेक्शनों की संख्या अत्यधिक होने के कारण यह ट्रांसफार्मर हमेशा ओवरलोड रहता है। दिनभर में 40 से 50 बार फाॅल्ट होता है। एक फाॅल्ट ठीक करने को पूरे कस्बे की सप्लाई बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 33 केवी की मुख्य लाइन लगभग 50 साल पुरानी हो चुकी है, जो जंगलों के बीच से होकर गुजरती है। हल्की हवा या मामूली बारिश होते ही इस लाइन में फाॅल्ट आ जाता है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुहम्मद वाहिद खान, अकमल खान, मुहम्मद ओवैस अंसारी, शुभम शर्मा, उमैर खान, सदफ, शोएब, आमिर, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

32 गांवों का बोझ और कर्मचारियों का टोटा
ककराला उपकेंद्र से क्षेत्र के 32 अन्य गांवों को भी बिजली सप्लाई की जाती है। करीब एक लाख की आबादी क्षेत्र का लोड होने के बावजूद यहां कार्यरत विद्युत कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है।
----

बिना सर्वे बढ़ा दिया लोड, उपकेंद्र की क्षमता नहीं बढ़ी
विद्युत निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना या सर्वे के ककराला में लगभग 3,000 विद्युत कनेक्शनों पर लोड बढ़ा दिया गया है, जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। इसकी जांच होनी चाहिए।

---
वर्जन
बिजली समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बिजली उपकेंद्र के जेई को निर्देशित भी किया है। जल्दी ही समस्या का समाधान होगा।
- नागेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता द्वितीय।


---
पांच घंटे बिजली न मिलने से व्याकुल रहे उसावां के लोग
उसावां। मंगलवार सुबह आठ बजे से एक बजे तक डॉ. कृपाल सिंह वर्मा के सामने लगे 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की केबल में पांच बार फाॅल्ट हुआ। इस कारण पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed