फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electric wires were attached to the farm fence, a teenager died due to electric shock

Budaun News: खेत की बाड़ में जोड़े बिजली के तार, करंट से किशोर की मौत

Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electric wires were attached to the farm fence, a teenager died due to electric shock
दुर्गेश। फाइल फोटो - फोटो : samvad
बदायूं। धान की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए किसान ने खेत की बाड़ में बिजली का करंट दौड़ा दिया। उस तार में पड़ोसी किसान के बेटे का हाथ छू गया। इससे वह झुलस गया और कुछ देर बाद मौत हो गई। किशोर की मौत से कोहराम मच गया। उसके मांता-पिता और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने कहा कि पड़ोसी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी कुंवरपाल का करीब एक महीने पहले एक्सीडेंट से पैर टूट गया था। उनका बड़ा बेटा दुर्गेश यादव (14) खेती संभाल रहा था। वह हर रोज खेत पर जाकर फसल देखता और सिंचाई व निराई करता था। शुक्रवार सुबह धान की फसल देखने वह खेत पर गया था। खेत में घुसने के दौरान किशोर का पैर फिसल गया। इसी दौरान उसका हाथ पड़ोसी के खेत में लगे झटका मशीन की तार (खेत की बाड़) से छू गया। उस समय उसमें झटका मशीन के बजाय नलकूप की आपूर्ति वाली तार जुड़ी थी। इसलिए किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दुर्गेश के छोटे भाई मोनू, बड़ी बहन नीतू और मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--
रात को झटका मशीन नहीं नलकूप की आपूर्ति वाली तार जोड़ा
पड़ोसी किसान ने अपने खेत के चारों ओर झटका मशीन से तार दौड़ाई है। परिजनों का आरोप है कि अक्सर रात को वह झटका मशीन की तार में बिजली लाइन का तार जोड़कर घर चला जाता है। सुबह को वह आकर तार को हटा देते हैं, लेकिन शुक्रवार को किसान के पहुंचने से पहले ही दुर्गेश अपने खेत पर पहुंच गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेखपाल की रिपोर्ट पर मिलेगा किसान दुर्घटना योजना का लाभ
- एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि किसान दुर्घटना योजना से पांच लाख रुपये तक की मदद का प्रावधान है। सूचना मिलने पर संबंधित लेखपाल की टीम को मौके पर भेजा जाता है। लेखपाल की रिपोर्ट व पोस्टमॉर्टम के साथ शासन को प्रस्ताव भेजा जाता है। उसके बाद शासन से किसान दुर्घटना योजना से पीड़ित को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।



पड़ोसी के किसान कि खिलाफ देंगे तहरीर
पिता कुंवरपाल ने बताया कि कई बार मना करने के बाद भी पड़ोसी बिजली लाइन के तार को जोड़ने से नहीं माना। इसी वजह से बेटे की जान चली गई। पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कराएंगे। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

दुर्गेश। फाइल फोटो

दुर्गेश। फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed