{"_id":"62ea7372b7589d7fcc6f2438","slug":"electrcity-badaun-news-bly4933394152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुरावननगला निवासी ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली की किल्लत को लेकर बुधवार दोपहर उपकेंद्र का घेराव कर लिया। एसडीओ के सामने उन्होंने अपनी परेशानी बयां की। एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदले जाने के आश्वासन पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया।
बिजली उपकेंद्र पर जुटे मुरावननगला निवासी ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ एसपी सिंह को बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। कनेक्शन के लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। महज एक ही ट्रांसफार्मर पर पूरा लोड होने की वजह से वह तीन दिन पहले फुंक गया था। जेई और कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर गौर नहीं किया।
एसडीओ से जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने अब तक की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ के कार्यालय का घेराव कर लिया। बाद में ग्रामीण अधिशासी अभियंता के कार्यालय के गेट पर इकट्ठे होकर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की उन्हें पहले जानकारी नहीं दी गई थी। प्रदर्शनकारियों में रक्षपाल सिंह, अवनीश कुमार, सुनील कुमार, करन सिंह, श्याम सिंह शाक्य, बिजनेश कुमार, हरवीर सिंह, विक्की, विनोद सिंह और विकास कुमार शामिल थे।