{"_id":"6272cec7b734ca39416ccf13","slug":"electrcity-badaun-news-bly483727833","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग : मधुवन कॉलोनी में जंक्शन बॉक्स में आग लगी, 250 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग : मधुवन कॉलोनी में जंक्शन बॉक्स में आग लगी, 250 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
मधुवन कॉलोनी में केबल बॉक्स ठीक करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्यालय पर चौबीस घंटे बिजली सप्लाई में जर्जर लाइनें और ट्रांसफार्मर बाधा बन रहे हैं। लोकल फाल्ट के कारण गांव-देहात से लेकर शहर तक लोगों को अंधाधुंध बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात शहर की मधुवन कॉलोनी में अंडरग्राउंड का जंक्शन बॉक्स ओवरलोडिंग के कारण जल गया। इस कारण इलाके में 250 से ज्यादा घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बुधवार शाम तक सप्लाई पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी।
यूं तो शहर के तमाम हिस्सों में अंडरग्राउंड लाइन है, इसके बाद भी ज्यादातर इलाकों में ओवरहेड लाइन से बिजली सप्लाई दी जा रही है। जिन इलाकों में ओवरहेड लाइन से सप्लाई दी जा रही है वहां भी लोकल फाल्ट की समस्या रहती है। हालांकि, बारिश के दिनों की बात छोड़ दे तो अंडरग्राउंड केबल वाले इलाकों में आमतौर पर सप्लाई ठीक रहते है, लेकिन इस बार ओवरलोडिंग के कारण अंडरग्राउंड लाइन भी धोखा देने लगी हैं।
मधुवन कॉलोनी में अंडरग्राउंड लाइन के जंक्शन बॉक्स में मंगलवार शाम आग लग गई। कुछ ही देर में जंक्शन बॉक्स धू धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया।
विज्ञापन
जंक्शन बॉक्स में आग लगने के कारण इलाके में 250 से ज्यादा घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बुधवार को यहां जंक्शन बॉक्स और पैनल बदलने का काम किया गया, लेकिन शाम तक बिजली सप्लाई पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना भी करना पड़ा।
-
ओवरलोडिंग से जान-माल के दुश्मन बन रहे ट्रांसफार्मर
जिले भर में ट्रांसफार्मर भी ओवरलोडिंग के कारण जान और माल के दुश्मन बन रहे हैं। दो दिन पहले दहगवां के सोमवार बाजार में ट्रांसफार्मर फटने के कारण इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग से करीब साढ़े छह लाख का सामान राख हो गया था। तीन बाइक जलने के साथ छह लोग भी बुरी तरह से झुलस गए। मंगलवार को कादरचौक के गांव मोहम्मदगंज में ट्रांसफार्मर में आग लगी और ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि यहां जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, यहां आस-पास के घूरे में आग लग गई थी। अब ताजा मामला मधुवन कॉलोनी में अंडरग्राउंड केबल के जंक्शन बॉक्स के जलने का है।
-
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम बना, चौबीस घंटे करेगा काम
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए पावर कॉरपोरेशन ने कंट्रोल रूम मनाते हुए चार मोबाइल नंबर जारी किए हैं। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेगा। पावर कॉरपोरेशन के कस्टमर केयर 1912 पर जिले से संबंधी आने वाली शिकायतों का कंट्रोल रूम के जरिया प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कंट्रोल रूम सात दिन चौबीस घंटे काम करेगा। सचिन कुमार, निखिल कुमार, विनीत कुमार और लोकेश कुमार की आठ-आठ घंटे ड्यूटी रहेगी। किसी तरह की शिकायत होने पर कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 8533010711, 8006178755, 8273740793 और 6378532926 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
-
कुछ स्थानों पर ओवरलोडिंग के कारण समस्या आ रही है। जहां पर लोकल फाल्ट या ओवरलोडिंग के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है वहां तत्काल सप्लाई चालू कराई जा रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाते हुए चार मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
-दीपक कुमार, अधीक्षण अभियंता