{"_id":"6211039db72e682d4952f7aa","slug":"electrcity-badaun-news-bly475951350","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा फीडर से जुड़े कई इलाकों में आज छह घंटे ठप रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा फीडर से जुड़े कई इलाकों में आज छह घंटे ठप रहेगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के रोजा फीडर पर रविवार को मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते शहर के कई इलाकों में छह घंटे बिजली कटौती होगी। इससे करीब ढाई हजार बिजली कनेक्शनधारी उपभोक्ता प्रभावित होंगे। शाम पांच बजे के बाद बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।
शहर के कई इलाकों में इन दिनों बिजली पोल और लाइनों की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इसके साथ ही पावर कॉरपोरेशन अलग-अलग फीडरों की मरम्मत का काम भी कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के रोजा फीडर की मरम्मत का काम होना है। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक मरम्मत के काम के चलते जवाहरपुरी, मधुवन कॉलोनी, चंद्रशील कॉलोनी और ब्राह्मपुर में बिजली कटौती होगी। बिजली कटौती से इन इलाकों में ढाई हजार से ज्यादा बिजली कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को समस्या होगी।
एसडीओ पनबड़िया नीरज गोवाड़ी ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से रोजा फीडर की मरम्मत का काम शुरू होगा। काम पांच बजे तक पूरा करने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। बिजली कटौती के कारण शहर में ढाई हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ेगा। संवाद