{"_id":"5890d2dc4f1c1b7c3de823fd","slug":"election-observers-nodal-officer-named","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए प्रेक्षकों के नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए प्रेक्षकों के नोडल अधिकारी नामित
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने चुनाव प्रेक्षकों के निर्देशों को क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर लगाए गए माइक्रो आब्जर्वर्स तक पहुंचाने के लिए विधानसभावार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार को विधानसभाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
डीईओ ने आदेश जारी कर बिसौली विधानसभा के चुनाव प्रेक्षक डॉ. विशाल आर के लिए पीएनबी अधिकारी धर्मपाल सिंह चौहान, सहसवान के प्रेक्षक टीएन वेंकटेश के लिए बॉब के प्रबंधक जीपी शर्मा, बिल्सी के प्रेक्षक अशोका नंद एचएस के लिए एसबीआई मुख्य शाखा के डिप्टी मैनेजर गौरव मोहन, बदायूं के प्रेक्षक के श्री निवासुलु के लिए एलडीएम अनुराग रमन शर्मा, शेखूपुर की प्रेक्षक उर्मिला सुरेंद्र शुक्ला के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा और दातागंज विधानसभा के प्रेक्षक केएस मंजूनाथ के लिए एसबीआई के समन्वयक राम गोपाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। डीईओ ने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपने प्रेक्षकों के दिशा निर्देशों को माइक्रो आब्जर्वर तक पहुंचाकर अनुपालन कराएंगे।