{"_id":"6620472a88f2ec02b90d91c4","slug":"election-meeting-of-deputy-cm-and-state-president-of-bjp-today-badaun-news-c-123-1-sbly1002-117241-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी सभा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी सभा आज
विज्ञापन
बदायूं। नामांकन के बहाने भाजपा रोड शो में ताकत दिखाएगी तो चुनावी सभा में ब्राह्मण मतों को साधने के साथ पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक चुनावी सभा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी साथ में होंगे।
चुनाव प्रचार कर सियासी जंग को आगे बढ़ाने के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार सुबह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कार से आएंगे। बदायूं क्लब के मैदान में सुबह 9.30 बजे चुनावी सभा होगी।
इसके बाद रोड शो करते हुए दुर्विजय सिंह शाक्य कलक्ट्रेट की ओर प्रस्थान करेंगे। वह नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करेंगे। पहला सेट 12 अप्रैल को दाखिल कर चुके हैं। जातिगत समीकरण के हिसाब से राजनीतिक हस्तियों के चुनावी दौरे लगाए जा रहे हैं। अब तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उझानी, सहसवान में आ चुके हैं। मौर्य व शाक्य बिरादरी का मतदाता इन क्षेत्रों में है।