फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

चुनाव ड्यूटी में लगा दीं मंत्री और विधायकों की गाड़ियां, बाद में हटाईं

Sat, 12 Feb 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
election
मंडी समिति में वाहनों को लाइन से लगवाते परिवहन विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में लगा है तो परिवहन विभाग के अधिकारी वाहनों का अधिग्रहण कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए करीब आठ हजार वाहन मालिकों को नोटिस दिया गया है। रडार पर मंत्री और विधायकों के वाहन भी आ गए, जिन्हें चुनाव में लगा दिया गया लेकिन बाद में उन्हें हटाया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में करीब आठ हजार वाहन मालिकों को नोटिस दिया गया है। इनमें चार हजार छोटे वाहन, पांच सौ बस, 1500 ट्रक और अन्य वाहनों में पिकअप, मैक्स और बोलेरो भी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह रही नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, बिसौली के पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य और भाजपा विधायक कुशाग्र सागर का वाहन भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया। जब मंत्री, विधायक के नजदीकियों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और चुनाव में वाहन लगने का जिक्र किया तो उन वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सूची बनाने के दौरान काफी सावधानी रखी गई। सरकारी वाहनों के नंबर अलग कर दिए गए, फिर भी टेलीफोन, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वाहनों के नंबर सूची में शामिल हो हो गए। बाद में संबंधित विभागों के अफसरों ने सूचना देकर वाहनों को सूची से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार से वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। कौन-कौन से वाहन आए हैं, उनकी अलग से सूची तैयार की जा रही है। जो वाहन नहीं आएंगे, उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-
तीन स्थानों पर बनाए पार्किंग स्थल
जिले में तीन स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। उनमें छोटे वाहनों को इस्लामियां इंटर कॉलेज, बस व ट्रकों को मंडी समिति और अनेजा मैदान में ठहराय जाएगा। यहां वाहनों को पार्क कराने के लिए परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
-
इमरजेंसी वाहनों को छूट
विधानसभा चुनाव में इमरजेंसी वाहनों को छूट दी गई है। उन्हें चुनाव में नहीं लगाया गया है। इनमें प्रेस, ब्रेड, कैश, दूध, गैस लाने ले जाने वाहन शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लगे वाहन भी हटाए गए हैं।

-
विधानसभा चुनाव में करीब आठ हजार वाहनों को लगाया गया है। उनका शुक्रवार से अधिग्रहण शुरू हो गया है। जो वाहन चुनाव में नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों की सूची बनाई जा रही है।
-सोहेल अहमद, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed