फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

1432 बूथों पर रहेगी पैनी नजर, होगी वेबकास्टिंग

Fri, 11 Feb 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
election
प्राथमिक स्कूल में बनाया गया बूथ। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 1432 क्रिटिकल, वल्नरेबल बूथों पर मतदान के दिन जहां जिला प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी वहीं वेबकस्टिंग की जाएगी। बूथों पर चुनाव शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक का पूरा विवरण आयोग व अफसरों की नजर में लगातार रहेगा। जिला स्तर पर एनआईसी में बने कंट्रोल रूम में बैठकर अधिकारी पूरी नजर रखेंगे। वहीं चुनाव आयोग लखनऊ से नजर रखेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने के लिए जिले के ऐसे बूथ सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। इसके जरिये इन मतदान केंद्रों की रिमोट और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक जिले में कुल 2734 बूथ हैं जिनमें से 1432 बूथों की वेबकास्टिंग होनी है। इसके माध्यम से प्रशासन लाइनों में खड़े वोटरों की संख्या, वास्तविक समय में चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेगा और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी ताकि यहां पर कोई गड़बड़ी न हो सके। इसके अलावा इन बूथों पर अतिरिक्त अर्द्ध सैनिक बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

-
विधानसभा वेबकास्टिंग वाले बूूथ वल्नरेबिल बूथ क्रिटिकल बूथ वल्नरेबल मजरे वल्नरेबल मतदाता
बदायूं 217 21 44 21 173
बिसौली 242 19 40 19 156
सहसवान 263 20 23 20 169
बिल्सी 206 17 19 17 143
शेखूपुर 245 19 20 19 159
दातागंज 259 22 18 22 187
कुल 1432 118 164 118 987
-------------------------
जिले में 1432 बूथों को चिह्नित किया गया है जिन पर वेबकास्टिंग की जाएगी। अधिकारी यहां पल-पल की स्थिति पर नजर रखेंगे।
- संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed