फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   elecrricity

अंडरग्राउंड लाइन से फिर उतरा करंट

Fri, 20 Aug 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
अंडरग्राउंड लाइन के इसी केबल बॉक्स में करंट से हुई भैंस की मौत।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के कबूलपुरा मोहल्ले में छोटे सरकार की दरगाह की ओर जाने वाली रोड पर बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान अंडरग्राउंड बिजली लाइन के केबल बॉक्स से जमीन में आए करंट ने एक और बेजुबान की जान ले ली।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड बिजली केबल की खराब गुणवत्ता चार साल से विवादों में है। पिछले महीने मीराजी चौकी इलाके में गणित प्रवक्ता की मौत और हाल ही में बाबा कॉलोनी में दरोगा के दिव्यांग बेटे की करंट लगने से जान जा चुकी है तो कई पशुओं को भी जान से हाथ धोना पड़ा है।
विज्ञापन

शहर में बारिश के दौरान जलभराव होने पर अंडरग्राउंड लाइन से जमीन में करंट आ जाना आम बात है। पावर कॉरपोरेशन और कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी अंडरग्राउंड बिजली लाइन के केबल बॉक्स से जमीन में आए करंट से विनोद की भैंस की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ कोतवाली यश भारद्वाज ने बताया कि करंट से भैंस के मरने की सूचना मिली है। बारिश के दौरान लोगों को बिजली पोलों और केबल बॉक्स से दूर रहना चाहिए। भैंस किस तरह केबल बॉक्स तक पहुंची इस बारे में वह नहीं कह सकते।
-
शहर में दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुुंके, बिजली सप्लाई प्रभावित
शहर में बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर के कई इलाकों में करीब दो घंटे तक सप्लाई ठप रही। इसके साथ ही पनबड़िया इलाके में बुधवार रात ट्रांसफार्मर फुंकने से सप्लाई प्रभावित रही। पूरी रात ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
-
मोगर में पांच दिन बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर
सिलहरी। नवादा उपकेंद्र से जुड़े गांव मोगर में पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बार-बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। गांव के लोगों का कहना है कि सप्लाई न मिलने से गांव में पांच नलकूप बंद हैं। इस कारण धान की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जेई मुईन ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बारे में उनको जानकारी है। संवाद
---
दातागंज समेत कई कस्बे एक महीने तक बिजली कटौती से मुक्त
दातागंज। दातागंज के अलावा उसहैत, उसावां, समरेर, दातागंज ग्रामीण, बिनावर के लोगों को अब एक महीने तक बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 15 सितंबर तक निर्बाध बिजली सप्लाई का आदेश दिया है।
जिले के इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की सबसे ज्यादा समस्या है। दातागंज में तो एक महीने से लगातार धरना, प्रदर्शन हो रहे हैं।
दातागंज तहसील धान बेल्ट के रूप में जानी जाती है। नलकूप न चलने से धान की सिंचाई प्रभावित हो रही थी। इसके चलते एक महीने से यहां ग्रामीणों आक्रोशित थे। कई बार धरना प्रदर्शन, तहसील का घेराव हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पिछले दिनों चार घंटे तक बरेली रोड पर जाम भी लगाया था। चार दिन पहले समस्या को लेकर विधायक राजीव कुमार सिंह ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की थी। इसी क्रम में ऊर्जा मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।
स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दातागंज के अलावा उसहैत, उसावां, समरेर, दातागंज ग्रामीण और बिनावर देहात को 15 सितंबर तक बिजली कटौती से मुक्त करने का आदेश दिया है।

-
दातागंज तहसील के दातागंज ग्रामीण, उसहैत, उसावां, समरेर समेत कुछ कस्बों को 15 सितंबर तक निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी। यह ऐसे कस्बे हैं जहां ओवरलोडिंग के कारण समस्या रहती है। इस संबंध में उच्च स्तर से आदेश मिल गया है।
-दीपक कुमार, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed