Budaun News: आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग (70 वर्ष) पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, सखानू गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी शाने रजा पिछले दो वर्षों से गांव के ही आमिर नाम के व्यक्ति के आम का बाग पेशगी पर लेकर उसकी देखरेख कर रहे थे। बुधवार सुबह जब परिजन उनके लिए भोजन लेकर बाग पहुंचे, तो वह चारपाई पर खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उनकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
अविवाहित हैं शाने रजा
बताया जा रहा है कि शाने रजा अविवाहित हैं और आम के बाग की फसल से ही अपना जीवन यापन करते थे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य किसी विवाद की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को आनन-फानन एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.