फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   elder brother got electrocuted while trying to save him the younger brother died of heart attack

Budaun News: करंट से बड़े भाई की बचाई जान, कुछ देर बाद हार्ट अटैक से छोटे भाई की मौत

Tue, 25 Jun 2024 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 05:28 PM IST
सार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में पंखा सही करते वक्त युवक को करंट लग गया। उसे उसके छोटे भाई ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन कुछ देर बाद छोटे भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
elder brother got electrocuted while trying to save him the younger brother died of heart attack
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव सरैरा में बड़े भाई को बचाने की कोशिश में छोटे भाई की हार्टअटैक से जान चली गई। मंगलवार सुबह बड़ा भाई पंखा ठीक कर रहा था। तभी उसको बिजली का करंट लग गया। छोटे भाई 29 वर्षीय जितेंद्र ने उसे बचाने की कोशिश की। वह कामयाब तो हो गया लेकिन कुछ देर बाद उसे हार्टअटैक पड़ गया और उसकी मौत हो गई। बड़े भाई को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ग्राम सरैरा निवासी जितेंद्र पुत्र आनंदपाल खेतीबाड़ी करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके दो बच्चे भी हैं। परिवार वालों का कहना है कि जितेंद्र का बड़ा भाई सतेद्र मंगलवार सुबह अपने घर की छत पर बैठा पंखा ठीक कर रहा था। उस दौरान बिजली नहीं थी लेकिन पंखा ठीक करने के दौरान अचानक आ गई, जिससे सतेंद्र को करंट लग गया। उस दौरान छोटा भाई जितेंद भी छत पर बैठा था। वह बड़े भाई को करंट लगता देखकर हड़बड़ा गया और उसे बचाने के लिए भागा। उसने कोशिश करके सतेंद्र को तो बचा लिया लेकिन जितेंद्र को हार्टअटैक पड़ गया और वह छत पर ही लेट गया।
विज्ञापन


Bareilly News: फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी राजीव राना के दो होटल, दुकान और मकान सील
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर परिवार वाले भी छत पर पहुंच गए और वह दोनों भाइयों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र को वहां भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया गया है। शुरुआत में परिवार वाले भी मान रहे थे कि शायद जितेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई लेकिन उसको करंट नहीं लगा था। परिवार वाले उसकी मौत हार्टअटैक से बता रहे है। थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। देर शाम तक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed