फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Firing Case Property dealer Rajeev Rana hotel and house sealed

Bareilly News: फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी राजीव राना के दो होटल, दुकान और मकान सील

Tue, 25 Jun 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 04:30 PM IST
सार

पीलीभीत बाइपास रोड पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी प्रॉपर्टी राजीव राना का कोई सुराग नहीं लगा है। इस बीच पुलिस और बीडीए ने उस पर शिकंजा कस दिया है। बीडीए की टीम ने मंगलवार को राना के दो होटल, एक दुकान और मकान सील कर दिया।

विज्ञापन
Bareilly Firing Case Property dealer Rajeev Rana hotel and house sealed
राजीव राणा का होटल और मकान सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पीलीभीत बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना के दो होटल, एक दुकान और मकान को सील कर दिया। राजीव राना का होटल सील करने गईं सीओ अनीता चौधरी ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर के सामने सिपाहियों की फटकार लगाई। सीओ ने कहा कि तुम्हारी टोपी कहां है। तमाम सिपाही दरोगा इंस्पेक्टर सस्पेंड हो गए हैं। अभी और कुछ भी चाह रहे हो।     

विज्ञापन


यह थी घटना 
पीलीभीत बाइपास रोड पर शनिवार को प्लॉट पर कब्जे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना और मार्बल की दुकान के मालिक आदित्य उपाध्याय के गुटों में जमकर संघर्ष हुआ था। घटना में दोनों गुटों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। दुकान में जेसीबी से तोड़फोड़ की गई थी। इस पर आदित्य पक्ष ने राजीव गुट की ओर से लाई गईं दो जेसीबी पर तेल डालकर आग लगा दी थी। फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी से दहशत फैल गई थी। इस प्रकरण में शासन ने रिपोर्ट तलब की थी। 

विज्ञापन

राजीव राणा के होटल में ठहरे थे बदमाश 
शासन की सख्ती के बाद संबंधित सभी विभाग अपने-अपने स्तर से जांच में जुट गए हैं। इस मामले में पुलिस कार्रवाई के अलावा बीडीए की भूमिका सबसे अहम है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बवालियों की संपत्तियां खंगाली जा रही हैं। बवाल के मुख्य आरोपी राजीव राणा और आदित्य उपाध्याय की संपत्तियों पर बीडीए की नजर है। जांच तो कई बिंदुओं पर चल रही है, मगर दो होटल और दो मकान निशाने पर आ गए हैं। 

बताया जा रहा है कि इन्हीं होटलों व मकानों में राजीव राना गुट के बदमाशों की शराब पार्टी और रुकने का इंतजाम होता था। मंगलवार को बीडीए की टीम पुलिस फोर्स के साथ राजीव राना के होटल स्टार सिटी और सीके वैली पहुंची और दोनों को सील कर दिया। राना के एक मकान और दुकान पर भी कार्रवाई हुई है। 

बेनामी संपत्तियों पर भी कसेगा शिकंजा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिचितों व रिश्तेदारों के नाम दर्ज कई संपत्तियों का संचालन राजीव राना और आदित्य उपाध्याय ही कर रहे हैं। ऐसे में अब बीडीए उनसे जुड़े लोगों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। लेखपाल भी इस काम में जुट गए हैं। इसमें एक मकान और खेत सामने आया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। एक पक्ष ने यह संपत्ति अपने परिचित को दिलाई है और उनका संचालन भी खुद ही कर रहा है। वहीं, आरोपियों ने जमीन कब्जा कर कई कॉलोनियां भी बसाई हैं। इन कॉलोनियों को भी बीडीए ने रडार पर ले लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed