Budaun News: उझानी में आठ साल के बालक की हत्या से सनसनी, मक्के के खेत में मिला शव
उझानी में शनिवार को लापता बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार से लापता था। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में आठ साल के बालक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव बाईपास किनारे मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
उझानी कस्बे के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सरवर मियां का आठ वर्षीय पुत्र आहिल शुक्रवार से लापता था। परिवारवाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थक हारकर परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में लग गई।
अर्धनग्न हालत में मिला शव
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कुछ लोग बाईपास किनारे मक्का के खेत में चारा काटने गए थे। तभी उन्होंने बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा देखा। उनकी सूचना पर बच्चे के परिवारवाले और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। गहनता से घटनास्थल पर जांच की गई। बच्चे के गले पर निशान पाए गए हैं।ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, पिता बोले- बेटे को हिंदू से मुस्लिम बना दिया
परिवारवाले और कोतवाली पुलिस बच्चे की हत्या की आशंका जता रही है। सरवर मियां गरीब परिवार से है। वह सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बालक कैसे लापता हुआ और उसी हत्या क्यों की गई। अभी इसका पता नहीं चला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.