फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight types of drugs are being sold without a doctor's prescription

बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक रहीं आठ तरह की नशीली दवाएं

Tue, 30 Aug 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Eight types of drugs are being sold without a doctor's prescription
बदायूं। जिले के मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के धड़ल्ले से बिक रही हैं। कोडीन युक्त सिरप की खपत प्रदेश भर में नशे के लिए किए जाने का मामला सामने आ चुका है। कोडीन युक्त सिरप के अलावा जिले के मेडिकल स्टोरों पर ट्रॉमाजोल, अल्प्राजोलम, क्लोनाजेपॉम, डाइजापॉम, नाइट्राजेपॉम, पेंटाजोसिन जैसी नशीली दवाओं की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है।
विज्ञापन

कोडीन युक्त कफ सिरप से इतर नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक के साथ ऐसी दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार नारकोटिक्स ब्यूरो के पास होता है।
विज्ञापन

हालांकि, मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस जारी करने का अधिकार औषधि प्रशासन विभाग का है। दोनों विभागों में बीच समन्वय की कमी के कारण नशीली दवाओं की बिक्री कर मेडिकल स्टोर संचालक खूब मुनाफा कमा रहे हैं। गौर करने की बात यह है कि गत छह महीने के दौरान जिले में तीन ऐसे मेडिकल स्टोर पकड़े भी जा चुके हैं जो बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे। इनका संचालन उसहैत, दातागंज और सहसवान क्षेत्र में हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि प्रशासन विभाग की ओर से इन दिनों थोक और फुटकर दवा व्यापारियों की लगाम ढीली कर दी गई है। दरअसल, पिछले दिनों औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार का बदायूं से तबादला हो गया है और बदायूं का प्रभार बरेली के औषधि निरीक्षण विवेक कुमार के पास है। वह बदायूं को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे। दूसरी ओर नारकोटिक्स ब्यूरो का कार्यालय मैनपुरी में है। बतौर अफीम अधिकारी एलआर दिवाकर पूरा बरेली मंडल देख रहे हैं।
शासन स्तर से प्रदेश भर में अभियान का आदेश
औषधि निरीक्षक विवेक कुमार का कहना है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की ओर से प्रदेश भर में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। बरेली और बदायूं में टीमों का गठन किया गया है। थोक और फुटकर व्यापारियों के यहां दवाओं की खरीद फरोख्त का रिकॉर्ड भी तलाशा जाएगा। जिन व्यापारियों के पास रिकॉर्ड नहीं होगा उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

पिछले महीने हाईकोर्ट का एक आदेश आया है उस आदेश के अनुसार औषधि विभाग को कार्रवाई करनी है। कुछ नशीली दवाओं के मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो को भी कार्रवाई का आदेश है। नारकोटिक्स विभाग ऐसे मामलों में कार्रवाई कर भी रहा है। बदायूं समेत आसपास के जिलों में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकार में आने वाली नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है। -एलआर दिवाकर, नारकोटिक्स अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed