फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight people injured as tempo overturns, five referred

Budaun News: टेंपो पलटने से आठ लोग घायल, पांच रेफर

Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 05 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured as tempo overturns, five referred
म्याऊं। बदायूं में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने जा रहे गड़िया पैगंबरपुर गांव के आठ लोग मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। सेंटाडांडी के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि तीन घायलों का उपचार कर दवा व पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में भूरे हसन, रजीना, रुसबीना, तस्लीम, फरजाद, अमीनजादी, रिहाना और जुम्मन घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन


---

दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गिल्टैया के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में भासुंदरा निवासी जुबैर पुत्र मुश्ताक, फैजान पुत्र मोहम्मद हसन और खारके नगला निवासी गोविंद यादव पुत्र अमरपाल और विपिन पुत्र विजेंद्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed