फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight and a half hours of electricity in one thousand villages

Budaun News: साढ़े आठ घंटे गुल रही एक हजार गांवों की बिजली

Wed, 26 Jul 2023 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eight and a half hours of electricity in one thousand villages
- सोमवार रात उसावां में टूट गई थी 132 केवीए की लाइन, सुबह पांच बजे शुरू हुई आपूर्ति
विज्ञापन

- 08 विद्युत उपकेंद्र बदायूं और शाहजहांपुर के रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
उसावां (बदायूं)। जिले के नवादा विद्युत उपकेंद्र से शाहजहांपुर जाने वाली 132 केवी की लाइन मंगलवार सुबह पांच बजे सही हो पाई। इस दौरान तक करीब साढ़े आठ घंटे तक बदायूं और शाहजहांपुर के आठ विद्युत उपकेंद्र और एक हजार से ज्यादा गांव की आपूर्ति ठप रही।
सोमवार रात करीब 8:30 बजे उसावां कस्बे के 132 केवीए की लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई थी। बताते हैं कि यह लाइन शहर के नवादा पावर उपकेंद्र से उसावां होते हुए शाहजहांपुर के कलान और मिर्जापुर तक जा रही है। यह लाइन टूटने से बदायूं के उसावां, उसहैत, अलापुर, सखानू, ककराला, म्याऊ और शाहजहांपुर जिले के कस्बा मिर्जापुर व कलान आदि विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इन सभी उपकेंद्रों से दोनों जिलों के करीब एक हजार से ज्यादा गांव जुड़े हुए हैं। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई थी। सूचना पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी रात में ही उसावां पहुंच गए। वहीं एक ट्रैक्टर मंगाया गया। उसके बाद लाइन जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया था। रातभर कर्मचारी काम करते रहे। तब कहीं सुबह पांच बजे लाइन को जोड़ा जा सका और आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

इधर बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर लाइन टूटी थी। वहीं कस्बे की घनी बस्ती है। लाइन टूटने के दौरान गनीमत यह रही कि तब तक कस्बे की दुकानें बंद हो चुकी थीं। चहलपहल भी कम हो चुकी थी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर यह लाइन दिन में टूटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस पर कस्बे के लोगों ने रोष जताया है। उन्होंने लाइन को भीड़भाड़ वाले स्थान से हटाकर अलग शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बिसौली कस्बे में अंडरग्राउंड डाली जाएगी लाइन
बिसौली। कस्बे में हादसे के बाद लाइन शिफ्टिंग में आई रुकावट का हल ढूढ़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि गवां देवत से बुधबाजार रोड पर एक शिव मंदिर है और दूसरी कब्रिस्तान है। इससे दोनों ओर के लोगों ने हाईटेंशन लाइन डालने का विरोध किया था। उसके बाद लाइन शिफ्ट कराने का काम रोक दिया गया था लेकिन इससे कस्बे के लोगों को और समस्या खड़ी हो गई। इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अंडरग्राउंड केबल डालने का निर्णय लिया। इस रूट पर करीब सात सौ मीटर अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। फिलहाल चार सौ मीटर केबल डालने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद लिया गया है। उसमें मंगलवार देर रात तक लाइन डाली जा सकती है। बुधवार को तीन सौ मीटर का काम पूरा करने का टारगेट है।

---------
रेहड़िया में खराब पड़े हैं दो ट्रांसफॉर्मर
वजीरगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रेहड़िया में दो ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैंं। इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रांसफाॅर्मर 100 केवीए का है और दूसरा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर है। पांच-छह दिन से लोग पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed